facebookmetapixel
Advertisement
UP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

कोटक महिंद्रा बैंक का समेकित लाभ बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:16 PM IST

कोटक महिंद्रा बैंक का समेकित शुद्घ लाभ वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 50 फीसदी बढ़ गया। बैंक ने जनवरी-मार्च, 2022 में 3,892 करोड़ रुपये का समेकित शुद्घ लाभ अर्जित किया जबकि इसके एक साल पहले की तिमाही में उसका शुद्घ लाभ 2,589 करोड़ रुपये ही था।
समूचे वित्त वर्ष में बैंक का शुद्घ लाभ 12,089 करोड़ रुपये रहा जो जनवरी-मार्च, 2021 के समेकित लाभ के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा था। बेहतर मार्जिन और सहयोगी कंपनियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से लाभ में यह बढ़ोतरी हुई।
बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय कोटक ने कहा कि समेकित लाभ में गैर बैंकिंग इकाइयों के मुनाफे का अच्छा योगदान रहा। मुनाफे में केवल बैंक का जरूरत से ज्यादा योगदान नहीं रहा। लगभग 30 फीसदी समेकित लाभ सहयोगी इकाइयों से आया। इसकी सहायक इकाइयां पूर्ण स्वामित्व वाली हैं जिनमें बीमा क्षेत्र भी शामिल है।
केवल बैंकिंग परिचालन से उसे वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,767 करोड़ रुपये का शुद्घ मुनाफा हुआ जो विश्लेषकों की उम्मीद से ज्यादा रहा। उसका मुनाफा साल भर पहले के मुकाबले 65 फीसदी बढ़ गया। ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण विश्लेषकों ने 2,147 करोड़ रुपये के शुद्घ मुनाफे का अनुमान जताया था।
(डिस्क्लेमर: बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक परिवार द्वारा नियंत्रित कंपनियों की बहुलांश हिस्सेदारी है।)

Advertisement
First Published - May 5, 2022 | 1:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement