facebookmetapixel
Advertisement
सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीनमुंबई-दिल्ली हवाई रूट बना सबसे बड़ा बाजार, इंडिगो-एअर इंडिया में टक्कर; अकासा बनी तीसरी बड़ी खिलाड़ीचीनी-नमक और फैट वाले खाने पर कैसे लगेगा चेतावनी लेबल? सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछा

डिजिटल भुगतान सूचकांक में इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:15 PM IST

देश में डिजिटल भुगतान की तेजी से स्वीकार्यता के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (डीपीआई) मार्च 2022 में बढ़कर 349.30 पर पहुंच गया, जो सितंबर 2021 में 304.06 था।
जनवरी 2021 में शुरू डीपीआई सूचकांक देश में भुगतान के डिजिटलीकरण की स्थिति के संकेत देता है।  केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘आरबीआई-डीपीआई इंडेक्स में उल्लेखनीय वृद्धि से पता चलता है कि हाल के वर्षों में देश में डिजिटल भुगतान की स्वीकार्यता और पहुंच तेजी से  बढ़ी है।’ आरबीआई-डीपीआई में मार्च 2018 को आधार बनाया गया है और मार्च 2018 का डीपीआई स्कोर 100 रखा गया है।   मार्च 2019 में सूचकांक 153.47 पर रहा और सितंबर 2019 में यह बढ़तर 173.49 पर पहुंच गया। इसके बाद मार्च 2020 में यह 207.94 पर और सितंबर 2020 में 217.74 और मार्च 2021 में 270.59 पर पहुंचा। रिजर्व बैंक ने कहा कि सूचकांक अर्धवार्षिक आधार पर 4 महीने के अंतर पर प्रकाशित किया जाएगा। डीपीआई इंडेक्स में 5 व्यापक मानक शामिल होते हैं, जिससे विभिन्न समयावधि में देश में डिजिटल भुगतान की पहुंच का मापन किया जाता है।

Advertisement
First Published - July 28, 2022 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement