facebookmetapixel
Advertisement
Pfizer का हाई ब्लड प्रेशर दवा ब्रांड खरीदेगी नोवार्टिस इंडिया, ₹1250 करोड़ में हुई डीलनिफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफरथल सेना से वायु सेना तक बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीAI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देशखरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ी, धान का रकबा 3.74% और मक्का का 3.18% घटाक्या आपका भी अटक गया है PF ट्रांसफर? UAN पोर्टल पर 5 मिनट में ऐसे अपडेट करें ‘डेट ऑफ एग्जिट’मेडिकल डिवाइस के परीक्षण उपकरणों का 100 फीसदी खर्च उठाएगी सरकार: पीयूष गोयल

एचडीएफसी के नुकसान से आईसीआईसीआई को लाभ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:46 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में देश के सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एचडीएफसी बैंक के ऊपर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद क्रेडिट कार्ड बाजार में बड़ा बदलाव आया है।
भारतीय रिजर्व बैंक के हाल के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर और मई के बीच एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्डों में 5,28,447 कार्डों की कमी आई है, वहीं आईसीआईसीआई बैंक के 11.6 लाख कार्ड, एसबीआई के 6,61,950 कार्ड और ऐक्सिस बैंक के 2,43,527 कार्ड बढ़े हैं।
बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से देखें तो एचडीएफसी बैंक पर लगे प्रतिबंध के बाद आईसीआईसीआी बैंक सबसे बड़ा लाभार्थी रहा है। इसने ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन के साथ मिलकर कार्ड बनाए, जो कार्डों की संख्या बढ़ाने में अहम रहा और इससे पिछले 9 महीने में 10 लाख ग्राहक जुड़ गए। बहरहाल एचडीएफसी बैंक ने हाल में कहा था कि क्रेडिट कार्ड बनाने पर लगी रोक अस्थाई है और बैंक ने यह रोक हटने के बाद बाजार में वापसी के लिए कार्ययोजना तैयार की है।
वहीं आरबीएल बैंक, येस बैंक, इंडसइंड बैंक और बैंक आफ बड़ौदा जैसे अन्य कारोबारियों ने भी बेहतर काम किया है और क्रेडिट कार्ड बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बहरहाल कोटक महिंद्रा बैंक, सिटी बैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस जैसे कुछ बड़े कारोबारियों के पोर्टफोलियो में कमी आई है।
जहां तक अमेरिकन एक्सप्रेस का सवाल है, भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 मई से उसे नए ग्राहक जोडऩे से मना कर दिया था, क्योंकि ऐसा पाया गया कि वह पेमेंट डेटा सिस्टम के भंडारण के दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं कर रहा है, जिसके बारे में केंद्रीय बैंक ने कहा था कि भारत में इसका भंडारण होना चाहिए।
कुल मिलाकर क्रेडिट कार्ड बाजार दिसंबर और मई के बीच 22 लाख या 3.79 प्रतिशत बढ़ा है और इसकी संख्या 6.011 करोड़ से बढ़कर 6.23 करोड़ हो गई है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक जून में व्यय मई की तुलना में 18 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement
First Published - July 13, 2021 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement