facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

फिर बाधित हुई एचडीएफसी बैंक की मोबाइल बैंकिंग

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:38 AM IST

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का मोबाइल बैंकिंग ऐप्लीकेशन आज अस्थायी रूप से बाधित हुआ, लेकिन  हालांकि बैंक ने एक घंटे में ही इस समस्या का समाधान कर लिया। इसके लिए पहले बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचना दी कि तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बाधित हैं। बाद में बैंक ने एक बयान में कहा, ‘अब मोबाइल बैंकिंग ऐप की समस्या का समाधान हो गया है। ग्राहक अब नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।’
यह पहला मौका नहीं है, जब बैंक की सेवाएं बाधित हुई है। इसके लिए बैंक नियामक भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक की खिंचाई भी की थी।  हाल के एक कार्यक्रम में बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने कहा था कि बैंक विभिन्न मसलों के समाधान के लिए रिजर्व बैंक से मिलकर काम करता रहेगा और प्लेटफॉर्मों को और बेहतर करेगा।  
पिछले कुछ साल में एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग में कई बार गड़बडिय़ों का सामना करना पड़ा है।  पहली बार नवंबर, 2018 में ऐसा हुआ था, जब नए मोबाइल ऐप डाउनलोट करने में नया मोबाइल बैंकिंग ऐप क्रैश हुआ। दिसंबर, 2019 में भी मोबाइल बैंक ऐप में समस्या आई। पिछले साल नवंबर में बैंक के डेटा सेंटर में समस्या आई। इस साल मार्च में मोबाइल व नेट बैंकिंग सेवाएं बाधित हुईं। इसी महीने हार्डवेयर में गड़बड़ी की वजह से तमाम ग्राहकों को बैंकिंग में समस्या का सामना करना पड़ा।

Advertisement
First Published - June 15, 2021 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement