facebookmetapixel
Advertisement
सस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट मेंभारत की पानी कंपनियों का अगला बाजार देश में नहीं, पश्चिम एशिया में?AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाट

ईडी ने शुरू की एनबीएफसी के खिलाफ जांच

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:33 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उसने कुछ एनबीएफसी और फिनटेक डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ जांच शुरू की है, जो मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर छोटे कर्ज देते हैं। फेडरल एजेंसी के मुताबिक, ये कंपनियां ग्राहकों के व्यक्तिगत डेटा का अवैध रूप से इस्तेमाल कर तत्काल कर्ज मुहैया कराने के नाम पर मोटा ब्याज वसूल रही हैं।
गुरुवार को एजेंसी ने एक एनबीएफसी पीसी फाइनैंशियल सर्विसेज प्राइवेट के खिलाफ कारवाई की और बैंक खाते आदि में जमा 106 करोड़ रुपये जब्त किए और यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिइनयम यानी फेमा के तहत हुई। इस कंपनी ने कथित तौर पर भारी रकम भारत के बाहर भेजा और यह वैसे सॉफ्टवेयर के आयात के नाम पर हुआ, जिसका अस्तित्व नहीं है ताकि रकम बाहर भेजा जा सके और संबंधित विदेशी कंपनियों के खाते में उस रकम को जमा करा सके।

पीसी फाइनैंशियल अपने मोबाइल ऐप कैशबीन के जरिये तत्काल पर्सनल लोन मुहैया कराती है और ईडी ने बयान में यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि कुछ और फर्मों पर नजर है, जो ऐसा ही तरीका अपना रही हैं। पीसीएफएस मैक्सिको की ओपप्ले डिजिटल सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है, जो हॉन्गकॉन्ग की टेनस्पॉट पेसा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है।

Advertisement
First Published - August 26, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement