facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

PSU सेक्टर के बैंकों के तीन क्षेत्रों में डिजिटल बदलाव जारी, Deloitte India ने बताया कैसे बदल रहे काम के तरीके

Advertisement

शीषर्क ‘Deloitte's PoV on Public Sector Banks’ के अध्ययन में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 100 से अधिक नेतृत्वकर्ताओं का अध्ययन किया गया।

Last Updated- April 22, 2024 | 9:51 PM IST
Government banks are eyeing new markets to increase deposits, many attractive schemes are being made for opening accounts जमा बढ़ाने के लिए सरकारी बैंकों की नए बाजारों पर नजर, खाते खोलने के लिए बना रहे कई आकर्षक योजना

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वरिष्ठ प्रबंधन के आधे नेतृत्व को अपने बैंकों में तेजी से बदलाव लाने के लिए डिजिटल क्षमता का निर्माण करने की जरूरत है। यह जानकारी डेलॉयट इंडिया के अध्ययन में दी गई है।

शीषर्क ‘डेलॉयट् पीओवी ऑन पब्लिक सेक्टर बैंक्स’ के अध्ययन में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 100 से अधिक नेतृत्वकर्ताओं का अध्ययन किया गया। इस अध्ययन के अनुसार बैंकों में तेजी से डिजिटल बदलाव जारी है और सभी स्तर के नेतृत्वकर्ताओं को डिजिटल बदलाव लागू करने के लिए इसे स्वीकारने की आवश्यकता है।

अध्ययन के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के तीन क्षेत्रों में डिजिटल बदलाव हो रहा है। पहला, सेवाओं और उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के तौर-तरीके में।

दूसरा, संचालन और सेवाओं के सरलीकरण में। तीसरा, साइबर सुरक्षा और उद्यमिता जोखिम के संबंध में। हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का जोर वित्तीय समावेशन जैसे सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और बदलाव के अनुसार काम करने के तरीके व प्रकिया को बेहतर कर रहे हैं। इसमें सबसे जटिल मुद्दा यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कहीं अधिक व्यापक व विविधीकृत संचालन व कारोबार करते हैं।

बैंकों के वरिष्ठ प्रबंधन में आमतौर पर मुख्य कार्याधिकारी, सहायक कार्याधिकारी, मुख्य वित्तीय अधिकारी और अन्य वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारीगण शामिल हैं। मध्यम स्तर में ब्रांच मैनेजर, डिवीजनल मैनेजर, जनरल मैनेजर आदि शामिल हैं। कनिष्ठ स्तर पर प्रोबेशनरी अधिकारी, क्लर्क व अन्य शामिल होते हैं।

डेलॉयट इंडिया की ह्यूमन कैपिटल कंसल्टिंग की साझेदार दीप्ति अग्रवाल ने कहा कि इन बैंकों में वरिष्ठ प्रबंधन आमतौर पर संचालन गतिविधियों पर अधिक नजर रखता है और नई डिजिटल रुझानों किस तरह से लागू किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement