facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?तीन दिन में 1% टूटा रुपया, महंगा क्रूड, विदेशी निकासी ने बढ़ाया दबाव; आपकी जेब से बाजार तक कहां पड़ेगा असर?टेक कंपनियों में छंटनी की नई लहर, 2026 में 1.28 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं; क्या AI है बड़ी वजह?ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदलेंगे, फर्जी डिस्काउंट पर लगेगी लगाम; 1 जनवरी से ग्राहकों को दिखेंगे ये बदलावBRICS Summit 2026: पुतिन से शी जिनपिंग तक, 3 दिन में PM मोदी की 15 अहम मुलाकातें; जानिए पूरा शेड्यूल₹0.32 में खरीदा था NSE का शेयर, अब भाव ₹1,785; IPO से इन 10 निवेशकों को ₹16,500 करोड़ का फायदावोडाफोन आईडिया को बड़ी राहत! SBI की अगुवाई में बैंक देंगे 3.5 अरब डॉलर का लोनडॉलर के बिना बढ़ेगा कारोबार? पीयूष गोयल ने BRICS देशों के सामने रखा बड़ा सुझावगर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, अगस्त में करीब 13% का उछाल; नुवामा को इन 3 शेयरों पर भरोसाबाजार खुलते ही क्यों हुई तगड़ी बिकवाली? निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूबे, गिरावट की 5 बड़ी वजहें

डिजिटल भुगतान पकड़ रहा रफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:27 PM IST

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) की बढ़ती मात्रा साबित करती है कि महामारी ने पिछले दो वर्षों में देश में डिजिटल भुगतान के इस्तेमाल को कई गुना बढ़ा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिजिटल भुगतान सूचकांक में यह बात नजर आती है, जो मार्च 2020 तक 207.84 की तुलना में सितंबर 2021 तक बढ़कर 304.06 हो चुका है। यह सूचकांक किसी विशेष समयावधि के दौरान देश भर में भुगतान के डिजिटलीकरण के दायरे को दर्शाता है। यूपीआई इस डिजिटल भुगतान अभियान का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा है। वित्त वर्ष 22 अब तक यूपीआई 74.51 लाख करोड़ रुपये के 40.49 अरब से कुछ अधिक लेनदेन कर चुका है। यह वित्त वर्ष 21 में किए गए लेनदेन (मात्रा के लिहाज सें) की तुलना में तकरीबन दोगुनी संख्या है। आंकड़े बताते हैं पिछले दो साल में सभी मोबाइल भुगतानों में उत्तरोत्तर तेजी नजर आई है और इस अवधि में एटीएम से नकद निकासी कमोबेश स्थिर रही। देश में क्रेडिट कार्डों की संख्या में लगभग 22 प्रतिशत की वृद्धि, डेबिट कार्डों की संख्या में 14 प्रतिशत की वृद्धि और वॉलेट की संख्या में 42 प्रतिशत की शानदार वृद्धि देखी गई है।

Advertisement
First Published - March 28, 2022 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement