facebookmetapixel
Advertisement
‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिश

तीन गुना चढ़ा बैंक ऑफ बड़ौदा का शुध्द लाभ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:55 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने चौथी तिमाही में 752.69 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि से करीब तीन गुना है।
पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 276.44 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय 28.50 फीसदी बढ़कर 4,992.41 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 3,885 करोड़ रुपये थी।
साथ ही, बैंक ने पिछले वित्त वर्ष ने 2,227.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो वित्त वर्ष 2007-08 की तुलना में पूरे 55 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल, बैंक ने 1,435.52 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 9 रुपये (90 फीसदी) लाभांश देने का निश्चय किया है।
आलोच्य तिमाही में बैंक को ब्याज से होने वाली आय बढ़कर 24 फीसदी बढ़कर 4,138.78 करोड़ रुपये हो गई जबकि इसी अवधि में ब्याज खर्च पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी बढ़कर 2,667.99 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - April 27, 2009 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement