Categories: बैंक

Bank Holidays in October: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

अक्टूबर का महिना शुरू होगा है और इस साल इस महिने में कई पर्व-त्योहा होंगे जिसके कारण बैंकों में भी कई दिनो का अवकाश रहेगा। अगर आप इस महिने बैंक से जुड़े काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये जान लेना जरूरी है कि बैंक किस दिन बंद रहेंगे। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, इस महिने बैंक में 21 दिनों की छुट्टी रहेगी। क्योंकि अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई त्योहार हैं।

हालांकि सभी राज्यों के लिए नियम अलग होंगे। 

RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दि गई हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, बैंकों में अवकाश उस राज्य में मनाए जाने वाले त्योहारों के अनुसार ही होगा।  

हालांकि, आपको बता दें कि बैंकिंग से जुड़े अधिकतर काम आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। ऐसे में यदि बैंक की छुट्टी भी है तो भी आप घर बैठे अपना काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं। 

जानिए किस दिन और कहां बंद रहेंगे बैंक

बताते चले कि इस लिस्ट में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार भी शामिल हैं।

1 अक्टूबर – बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग 
2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती
3 अक्टूबर – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) (गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर)
4 अक्टूबर – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम)
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा 
6 और 7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक)
8 अक्टूबर– दूसरा शनिवार
9 अक्टूबर – रविवार
13 अक्टूबर – करवा चौथ (शिमला)
14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर)
16 अक्टूबर – रविवार
18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी)
22 अक्टूबर – चौथा शनिवार 
23 अक्टूबर – रविवार
24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल में नहीं होगी छुट्टी)
25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर)
26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज (अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, शिमला, श्रीनगर)
27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / दीपावली / निंगोल चक्कूबा/ लक्ष्मी पूजा (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ)
30 अक्टूबर – रविवार 
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ /छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना)

First Published : October 1, 2022 | 12:35 PM IST