facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

ऐक्सिस बैंक को दो वरिष्ठ अधिकरियों की दरकार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:26 AM IST

शिखा शर्मा, जो संभवत: अगस्त में ऐक्सिस बैंक से जुड़ने वाली हैं, को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद ग्रहण करने के बाद दो शीर्ष स्तर के कार्यकारियों की तलाश शुरू करनी होगी।
चार अंदरुनी प्रतियोगियों में, जो देश में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े ऋणदाता के यहां शीर्ष पद के उम्मीदवार, से एम एम अग्रवाल जो कॉर्पोरेट और इंटरनैशनल बैंकिंग के कार्यकारी निदेशक हैं ने बैंक को छोड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की है।
हालांकि, बैंक में तकनीक और कारोबारी प्रक्रिया के कार्यकारी निदेशक वी के रमानी के तुरंत नौकरी छोड़ने की संभावना कम है। वे अक्टूबर के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मिड-कॉर्पोरेट और एसएमई के कार्यकारी निदेशक एस के चक्रवर्ती से संपर्क नहीं हो सका। खुदरा परिचालन के कार्यकारी निदेशक हेमंत कौल ने कहा कि वे बैंक के साथ बने रहना चाहते हैं। कौल अंतिम चरण में शर्मा से पिछड़ गए थे।
एम एम अग्रवाल ने कहा, ‘अभी तक मैंने इस्तीफा नहीं दिया है और अभी तक यह तय नहीं किया है कि मुझे यहां बने रहना है या जाना है। अगले 15-20 दिनों में मैं इस बारे में निर्णय लूंगा।’
यह पूछे जाने पर कि वे क्यों अपना पद छोड़ना चाहते हैं, अग्रवाल ने कहा, ‘मैं यहां सबसे वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक हूं और मैं नये मुख्य कार्याधिकारी के चयन की प्रक्रिया में था। हालांकि, बोर्ड अपने विवेक से किसी अन्य उम्मीदवार को चुनने का निर्णय किया।’
उन्होंने कहा कि कंपनी छोड़ने की इच्छा उन्होंने बोर्ड के सामने जाहिर की थी लेकिन उन्हें अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा गया। शिखा शर्मा को ऐक्सिस बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ बनाने के निर्णय के बाद बैंक के अध्यक्ष और सीईओ पी जे नायक ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया था। शिखा शर्मा वर्तमान में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी हैं।

Advertisement
First Published - April 24, 2009 | 7:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement