facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

इंगलैंड में आईसीआईसीआई की 3 और शाखाएं

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, आईसीआईसीआई की योजना आने वाले छह महीनों में इंगलैंड में तीन नई शाखाएं खोलने की है। इसमें शक नहीं कि आने वाले दिनों में आईसीआईसीआई वैश्विक परिदृश्य में अपने आपको और अधिक सुदृढ़ करना चाहता है। बैंक के कार्यकारी निदेशक संजय चटर्जी का कहना है, ‘हम लोगों ने पिछले दिनों बैंक की दो नई शाखाएं खोली हैं- एक जर्मनी के फै्रंकफर्ट में और दूसरी बीते शनिवार को न्यूयार्क में। अब हमारी योजना वैश्विक स्तर पर बैंक को और अधिक मजबूत बनाने की है।’
इंगलैंड में आईसीआईसीआई की पहले से ही नौ शाखाएं हैं। रूस और कनाडा सहित अन्य 18 देशों में भी उसकी शाखाएं हैं। चटर्जी ने यह भी बताया,’अगले छह महीनों में बैंक की तीन और शाखाएं इंगलैंड में खोली जाएंगी।’  अभी बैंक की सिंगापुर में विदेशी बैंकिंग यूनिट, दुबई में सलाहकार शाखा, बहरीन, श्रीलंका, हांगकांग, बेल्जियम और कतार में शाखाएं हैं। साथ ही चीन, यूएई, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलयेशिया आदि देशों में बैंक के प्रतिनिधि कार्यालय हैं।
पिछले साल के 31 दिसंबर तक के आंकड़ों के आईने में देखें तो मुंबई स्थित आईसीआईसीआई बैंकों के पास करीब 115 अरब डॉलर यानी करीब 4600 अरब रुपए की परिसंपत्ति है।
इससे पहले चटर्जी इंगलैंड और यूरोप में आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य कार्यकारी थे। वॉसक्रोफ्ट के अध्यक्ष, अर्जन वकारिया ने बताया,’काम के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम के कारण ही चटर्जी इंगलैंड में बसे भारतीयों के लिए गर्व की बात हैं।’
 

Advertisement
First Published - March 3, 2008 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement