facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

ऐक्सिस बैंक : खुदरा श्रेणी में मिले 28 फीसदी आवेदन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:37 AM IST

ऐक्सिस बैंक के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) की खुदरा श्रेणी में महज 28 फीसदी आवेदन मिले। खुदरा श्रेणी के लिए कुल 58 लाख शेयर आरक्षित किए गए थे, जिसमें महज 16.6 लाख शेयरों के लिए ही बोली मिली। एक्सचेंजोंं के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। खुदरा निवेशकों को अधिकतम दो लाख रुपये तक निवेश की अनुमति होती है। इस श्रेणी में जो शेयर नहीं बिक पाया उसे गैर-खुदरा श्रेणी वाले निवेशकोंं को आवंटित किया जाएगा।
एक दिन पहले गैर-खुदरा श्रेणी में पेशकश के मुकाबले 2.6 गुना बोली मिली थी। ज्यादातर बोली 703 रुपये प्रति शेयर पर मिली। ऐक्सिस बैंक का शेयर 1.5 फीसदी टूटकर 706 रुपये पर बंद हुआ।
इस ओएफएस में सरकार ने ऐक्सिस बैंक की 1.95 फीसदी हिस्सेदारी बेची, जो स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया यानी सूटी के जरिए थी। हिस्सेदारी बिक्री के बाद निजी बैंक में सूटी की हिस्सेदारी घटकर 1.5 फीसदी रह गई।
शेयर बिक्री के जरिये सरकार करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाने मेंं सक्षम होगी। यह रकम साल 2021-22 के विनिवेश कोष मेंं जाएगी। केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - May 20, 2021 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement