facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सरकारी पैसों के भरोसे नहीं चलेगा काम, घरेलू बचत से ही बदलेगी देश की तस्वीरRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ेगा महंगाई का दबाव, मॉनसून की बेरुखी भी बढ़ाएगी संकटरुपये में रिकॉर्ड तेजी: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से दो महीने की सबसे बड़ी बढ़त, डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर परकुपोषण से उबर रहे भारत में अब मोटापा व मधुमेह बनी नई चुनौती, एक साल में 218% बढ़ी दवाओं की बिक्रीट्रक ड्राइवरों के लिए रेटिंग सिस्टम लाएगी सरकार, कौशल और चालान के आधार पर मिलेगी रैंकिंगSC का बड़ा फैसला: आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर सुनाना होगा निर्णय, देरी पर बदलेगी पीठचुनावी वादे पूरे करना नवनिर्वाचित सरकारों के लिए साबित होगा भारी-भरकम सिरदर्दEditorial: देश के प्रमुख जलाशयों में तेजी से घट रहा पानी, अधिकतर नदी बेसिन गंभीर जल संकट के कगार परRBI Annual Report: RBI के विदेशी मुद्रा लेन-देन का मुनाफा 52% बढ़ा, कमाया ₹1.69 लाख करोड़ का लाभपश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ी घबराहट, देश में यूरिया 10% और DAP की बिक्री में 39% तक की बढ़ोतरी

Bank of India ने जुटाए 2,500 करोड़ रुपये

Advertisement

टियर-2 बॉन्ड जारी कर पूंजी पर्याप्तता अनुपात में 40 आधार अंक का सुधार, कुल ऑर्डर बुक 6,000 करोड़ रुपये

Last Updated- September 25, 2024 | 10:07 PM IST
Bank of India’s Q1 net profit rises 10% to Rs 1,703 crore, NII up 6% Bank of India Q1 Results 2025: बैंक ऑफ इंडिया का 10 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, एडवांस बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये हुआ

सरकार द्वारा संचालित बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को टियर-2 बॉन्डों के माध्यम से 7.49 फीसदी कूपन दर पर 2,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने कहा, ‘यह सख्त कटऑफ है। लेकिन यह जारीकर्ता के अनुमान के मुताबिक है। इससे बाजारों में तेजी की धारणा के संकेत मिलते हैं।’ उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा प्रस्तुत बॉन्डों के लिए कुल ऑर्डर बुक लगभग 6,000 करोड़ रुपये थी, जो निवेशकों के बीच ऐसे साधनों की अच्छी मांग को दर्शाती है।

सूत्रों ने कहा कि यह निर्गम अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दर में 50 आधार अंक कटौती करने के बाद आया है, जिससे यील्ड में नरमी के संकेत मिले। उन्होंने कहा कि करीब 76 निवेशकों ने अपनी बोली पेश की, जिनमें बैंक और बीमा कंपनियां शामिल हैं।

मुंबई के इस बैंक द्वारा जुटाए गए पैसे से उसकी पूंजी पर्याप्तता सुधरेगी। इससे उसके पूंजी पर्याप्तता अनुपात में करीब 40 आधार अंक सुधार हुआ होगा, जो अब करीब 16 फीसदी हो जाएगा। 30 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 15.60 फीसदी था।

यह सरकारी बैंक दिसंबर में समाप्त होने वाली तिमाही में एडीशनल टियर-1 बॉन्डों के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही वह इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्डों के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। बैंक ने 10 साल के इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से जुलाई में 7.54 फीसदी कूपन दर पर 5,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

पिछले साल बैंक ने टियर-2 बॉन्डों से 7.80 फीसदी कूपन दर पर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। सूत्रों ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को टियर-2 बॉन्ड के लिए जिस कूपन दर की पेशकश की है, वह इसी साधन से पहले जुटाए गए धन के 7.80 फीसदी कटऑफ से बहुत कम है।

इस माह की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक ने अपने दूसरे बेसल-3 अनुपालन वाले टियर-2 बॉन्ड जारी कर 7.33 फीसदी कूपन दर पर 7,500 करोड़ रुपये जुटाए थे। चालू वित्त वर्ष 2025 में स्टेट बैंक ने बेसल-3 अनुपालन वाले टियर-2 बॉन्डों से 15,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement