चुनाव

Rajasthan Elections 2023: ‘C-Vigil’ ऐप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा

‘सी- विजिल’ के माध्यम से रविवार तक कुल 15,222 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से सही पाई गई 5,757 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया गया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 19, 2023 | 3:18 PM IST

राजस्थान में निर्वाचन आयोग के ‘सी-विजिल’ ऐप पर विधानसभा चुनाव 2023 में आचार संहिता उल्लंघन की अब तक 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में आचार संहिता उल्लंघन की जो भी शिकायतें ‘सी-विजिल’ ऐप पर मिल रही हैं, उन पर यथासभंव सौ मिनट की तय समय सीमा में ही कार्रवाई कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘सी- विजिल’ के माध्यम से रविवार तक कुल 15,222 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से सही पाई गई 5,757 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया गया है, शेष आठ शिकायतों पर जांच और निर्णय की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Telangana Elections 2023: तेलंगाना चुनाव के लिए BJP का घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह

उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें मिली हैं। इनमें सही पायी गयी 908 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया है। शेष दो शिकायतों की जांच की जा रही है।

First Published : November 19, 2023 | 3:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)