facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

प्रधानमंत्री मोदी MP का दौरा करेंगे, 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Advertisement

प्रधानमंत्री IIT इंदौर के शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण करेंगे और परिसर में छात्रावास और अन्य भवनों की आधारशिला रखेंगे।

Last Updated- October 02, 2023 | 11:27 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर का दौरा करेंगे और राज्य में लगभग 19,260 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में सड़क संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे लगभग 11,895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसके अलावा, वह 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

साल के अंत में मध्य प्रदेश में होगा विधानसभा चुनाव

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। हर किसी के पास अपना घर हो, इस दृष्टिकोण के साथ पीएमएवाई – ग्रामीण के तहत निर्मित 2.2 लाख से अधिक घरों का ‘गृह प्रवेश’ भी प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि वह पीएमएवाई-शहरी के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घरों को भी समर्पित करेंगे।

सरकार का एक प्रमुख लक्ष्य क्षेत्र देश के सभी घरों में सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इस लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए मोदी ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1,530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा।

Also read: MP Elections: विजयवर्गीय को चुनावी समर में धकेला गया, कांग्रेस ने ली चुटकी

पीएम मोदी IIT इंदौर के शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण करेंगे

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और बढ़ावा देने वाले कदम के तहत, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इन्हें 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री IIT इंदौर के शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण करेंगे और परिसर में छात्रावास और अन्य भवनों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इंदौर में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगे।

अधिकारी ने बताया कि वह उज्जैन में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट, ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र और 38 किलोमीटर लंबी ग्वालियर-सुमावली रेलवे लाइन के गेज परिवर्तन सहित विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 11:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement