facebookmetapixel
Advertisement
UN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

MP: चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार

Advertisement

MP Elections 2023: मंत्रिमंडल में तीन नये मंत्रियों को शामिल किया गया है, इन्हें शनिवार सुबह राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ दिलाई।

Last Updated- August 26, 2023 | 1:13 PM IST
MP cabinet

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से करीब तीन महीने पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। मंत्रिमंडल में तीन नये मंत्रियों को शामिल किया गया है, इन्हें शनिवार सुबह राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ दिलाई। नये मंत्रियों में महाकौशल और विंध्य के कद्दावर नेता गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ला के अलावा बुंदेलखंड के राहुल लोधी शामिल हैं।

गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ला को अपने-अपने क्षेत्र के सबसे बड़े नेताओं में गिना जाता है और 2018 के विधानसभा चुनावों में विंध्य इलाके में भारतीय जनता पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय भी राजेंद्र शुक्ला को दिया जाता है लेकिन विभिन्न समीकरणों के चलते उन्हें इस सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया था।

यह भी पढ़ें : MP ने शुरू की अनूठी रोजगार योजना

मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया कमल नाथ ने कहा, ‘ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।’

राजनीतिक विश्लेषक साजी थॉमस इस मंत्रिमंडल विस्तार को जातीय संतुलन की मजबूरी करार देते हैं। थॉमस कहते हैं, ‘मौजूदा मंत्रिमंडल में लोधी समाज का एक भी विधायक मंत्री नहीं बनाया गया था। उमा भारती भी शराबबंदी को लेकर लगातार शिवराज सिंह की सरकार को कठघरे में खड़ा करती रही हैं। वह कई बार इस मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन नहीं होने की बात खुलकर कह चुकी हैं।’

थॉमस के मुताबिक 2018 के चुनाव में विंध्य में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद सभी समीकरण सही न बैठने के कारण राजेंद्र शुक्ला को मंत्री नहीं बनाया गया था। इस बार पार्टी की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट एंटी- इन्कम्बेंसी की बात कर रही है इसलिए विंध्य के ब्राह्मण और सवर्ण मतदाताओं को साधने के लिए शुक्ला को मंत्री बनाया गया है। वहीं बिसेन को पार्टी का बड़ा ओबीसी चेहरा माना जाता है।

यह भी पढ़ें : MP: उड़ान भरने को तैयार एग्रीकल्चर ड्रोन

Advertisement
First Published - August 26, 2023 | 11:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement