facebookmetapixel
Advertisement
FIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौका

BJP 2nd candidate list 2024: भाजपा ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट

Advertisement

BJP 2nd candidate list 2024: सत्ताधारी दल भाजपा (BJP) ने आज यानी 13 मार्च को अपने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिल्ट जारी कर दी है।

Last Updated- March 13, 2024 | 8:35 PM IST
BJP 2nd candidate list 2024: BJP's second list released BJP 2nd candidate list 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

BJP Second Candidate Lists Released: सत्ता दल भाजपा (BJP) ने आज यानी 13 मार्च को अपने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिल्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था, लेकिन 2 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में अगर दोनों लिस्ट के कुल उम्मीदवारों की बात की जाए तो अब तक भाजपा ने 265 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को करनाल, वाणिज्य औऱ उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ और अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट से टिकट दिया है। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया। गडकरी 2014 से लगातार इसी लोकसभा सीट से जीतते आ रहे हैं।

आइये देखते हैं भाजपा की दूसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट…

हिमाचल प्रदेश: भाजपा की दूसरी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। अनुराग ठाकुर के अलावा शिमला (अजा) से सुरेश कुमार कश्यप को टिकट दिया गया है।

दिल्ली: भाजपा की तरफ से आज जारी की गई दूसरी लिस्ट में 2 टिकट दिल्ली से दिया गया है। राजधानी दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें 5 का ऐलान पहले ही भाजपा ने कर दिया था। और आज 2 बची लोकसभा सीटों से भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों सीटों पर इस बार कोई मौजूदा सांसद नहीं है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है।

Also Read: LJP-BJP का हुआ गठबंधन! बिहार में सीटों का बंटवारा तय, चिराग पासवान ने किया खुलासा

मध्य प्रदेश से 5 उम्मीदवार

मध्य प्रदेश की बात की जाए तो कांग्रेस की तरफ से जिस सीट पर नकुल नाथ को लड़ाया जा रहा है उसी सीट यानी छिंदवाड़ा से विवेक ‘बंटी’ साहू को भाजपा लड़ा रही है। दूसरी लिस्ट में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भाजपा ने किया है। इसमें छिंदवाड़ा सीट के अलावा, बालाघाट से भारती पारथी, उज्जैन से अनिल फिजोरिया, धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

कर्नाटक और महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा सीटों का ऐलान

भाजपा की दूसरी लिस्ट का मुख्य फोकस महाराष्ट्र औऱ कर्नाटक रहा। दोनों राज्यों से पार्टी ने 20-20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। महाराष्ट्र से दो काफी चर्चित चेहरों- नितिन जयराम गडकरी और पीयूष गोयल को टिकट दिया गया है। जबकि, केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक धारवाड़ सीट से टिकट दिया गया है।

कर्नाटक में जिन और बड़े नेताओं का नाम भाजपा की दूसरी लिस्ट में शामिल है उसमें तीन बार से सांसद रहे पीसी मोहन को बेंगलूरु सेंट्रल और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बेंगलूरु साउथ से टिकट दिया गया है।

उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री भी लिस्ट में

उत्तराखंड की दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने का आज भाजपा ने ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। अनिल बलूनी गढ़वाल से मैदान में उतर रहे हैं। बलूनी का मुकाबला कांग्रेस के गणेश गोदियाल से होगा।

गुजरात से 7 और दादर एवं नगर हवेली से 1 उम्मीदवार

गुजरात से 7 सीटों पर और तेलांगाना से 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई। वहीं दादर एवं नगर हवेली से एक सीट के लिए कलाबेन देलकर के नाम का ऐलान किया गया है। जबकि, त्रिपुरा से एक सीट के लिए पूर्व से महारानी कृति सिंह देबबर्मा को टिकट दिया गया है।

राजनीतिक हलचल से गुजर रहे हरियाणा से 7 उम्मीदवारों का ऐलान

हरियाणा से मनोहर लाल खट्टर के अलावा 6 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी घरमबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव औऱ फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट दिया गया है।

 

पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला था टिकट?

भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट दिया था, मगर बाद में भोजपुरी सिंगर, एक्टर पवन सिंह औऱ उपेंद्र सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में भाजपा की पहली लिस्ट में 193 नाम ही बचे थे।

पहली लिस्ट में सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से 55 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, राजस्थान से 15 औऱ गुजरात से भी 15 कैंडिडेट को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया था।

पहली लिस्ट में केरल से 12 वहीं, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11-1 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान हुआ था। इसके बाद तेलंगाना से 9, दिल्ली से 5, उत्तराखंड से 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।

जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश से 2-2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया वहीं, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन औऱ दीव की लोकसभा सीटों के लिए पहली लिस्ट में 1-1 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया था।

बता दें कि वर्तमान समय में कुल 543 लोकसभा सीटों में 290 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 48 सांसद हैं।

पहली लिस्ट में किसको-किसको मिला था टिकट?

पहली लिस्ट में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से लगातार दूसरी बार टिकट दिया गया। वहीं, गुजरात के गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह के नाम का ऐलान किया गया।

 

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement