facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तय

Chhattisgarh Elections 2023: अमित शाह और राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

Advertisement

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह पहली बार है, जब विरोधी दल-भाजपा और कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं और कार्यक्रम करेंगे।

Last Updated- September 02, 2023 | 11:33 AM IST
Amit Shah and Rahul Gandhi

Chhattisgarh Elections 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को छत्तीसगढ़ में कई जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह पहली बार है, जब विरोधी दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं और कार्यक्रम एक ही दिन प्रस्तावित हैं।

शाह रायपुर और महासमुंद जिले के सरायपाली में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल नवा रायपुर में राजीव युवा मितान क्लब के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि शाह पूर्वाह्न 11 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह इसके बाद आदिवासी समूहों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने के वास्ते सरायपाली क्षेत्र के खैरमाल गांव के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल (2003-2018) तक सत्ता में रहने के बाद भाजपा को 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा आने वाले चुनाव में सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है। एक अधिकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर दो बजे राज्योत्सव मेला स्थल पर राज्य के खेल और युवा कल्याण विभाग के तहत गठित राजीव युवा मितान क्लब के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 90 सीटों में से 68 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 15 सीटें हासिल हुई थीं। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी (जे) को पांच और उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो सीटें मिली थीं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 71 सदस्य हैं।

Advertisement
First Published - September 2, 2023 | 11:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement