अर्थव्यवस्था

Trade deficit: भारत का व्यापार घाटा जून में घटकर 20.13 अरब डॉलर पर

भारत का व्यापारिक व्यापार घाटा (merchandise trade deficit) मई में 22.1 अरब डॉलर से घटकर जून में 20.13 बिलियन डॉलर हो गया।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 14, 2023 | 3:58 PM IST

भारत का व्यापारिक व्यापार घाटा (merchandise trade deficit) मई में 22.1 अरब डॉलर से घटकर जून में 20.13 बिलियन डॉलर हो गया। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

जून में व्यापारिक निर्यात 32.97 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 53.10 अरब डॉलर रहा। पिछले महीने व्यापारिक निर्यात 34.98 अरब डॉलर था, जबकि आयात 57.10 अरब डॉलर था

व्यापार सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से कहा, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी सहित कई कारणों से भारत का निर्यात कमजोर बना हुआ है।

जून में सेवा निर्यात 27.12 अरब डॉलर था, जबकि आयात 15.88 अरब डॉलर था। मई में सेवा निर्यात 25.30 अरब डॉलर और आयात 13.53 अरब डॉलर था।

वहीं, अप्रैल-जून की अवधि में सेवाओं और व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत गिरकर 182.7 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 10.2 प्रतिशत गिरकर 205.29 अरब डॉलर हो गया।

First Published : July 14, 2023 | 3:58 PM IST