मंदी का असर निर्यात पर भी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 2:06 AM IST

वित्तीय संकट और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के रुख के चलते भारत से होने वाले निर्यात की वृद्धि सिंतबर महीने में घटकर 10.4 फीसदी रह गई।


जबकि इस अवधि में आयात में 43.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगस्त के दौरान निर्यात में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। सितंबर माह के दौरान देश से 13.74 अरब डॉलर का निर्यात हुआ।

उधर, सितंबर में आयात 43.3 फीसदी बढ़कर 24.38 अरब डॉलर हो गया, जिसमें तेल आयात का योगदान सबसे अधिक करीब एक-तिहाई है। देश ने तेल आयात के लिए 57.1 फीसदी ज्यादा राशि अदा की।

First Published : November 3, 2008 | 11:40 PM IST