facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

UPI से एक माह में 10 अरब लेन-देन का रिकॉर्ड

Advertisement

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से जारी 30 अगस्त तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक लेन देन की संख्या 10.241 अरब रही है।

Last Updated- September 01, 2023 | 10:43 PM IST
UPI transactions see marginal dip in June to 13.89 billion रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

तत्काल भुगतान व्यवस्था यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से लेन-देन के मामले में अगस्त में भारत ने इतिहास बनाया है। पहली बार यूपीआई से लेन-देन 10 अरब के आंकड़े को पार कर गया है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर से जारी 30 अगस्त तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक लेन देन की संख्या 10.241 अरब रही है।

वहीं मूल्य के हिसाब से यूपीआई से लेन-देन 15.18 लाख करोड़ रुपये है, जो पहले ही इस साल जुलाई में 15.34 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बना चुका है।

वर्ल्डलाइन इंडिया में रणनीति, नवोन्मेष और विश्लेषण के प्रमुख और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील रोंगला ने कहा, ’10 अरब के रिकॉर्ड पर पहुंचने के बावजूद यूपीआई से लेन-देन बढ़ने की अभी संभावना है। आंकड़ों से पता चलता है कि यूपीआई पी2एम लेन-देन पिछले साल की तुलना में 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है और यह पी2पी लेन देन की तुलना में इसकी हिस्सेदारी ज्यादा है।

समय बीतने के साथ पी2एम लेन-देन यूपीआई लेन-देन में प्रमुख होगा और इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर यूपीआई से लेन-देन 18 से 23 महीने में 20 अरब के आंकड़े को छू जाए।’

अगस्त 2023 में इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) से लेन-देन 30 अगस्त तक 47.3 करोड़ रहा जिसका मूल्य 4.93 लाख करोड़ रुपये है। इसकी तुलना में जुलाई में 49 करोड़ और जून में 46.81 करोड़ लेन-देन हुआ। यह जुलाई में मूल्य के हिसाब से क्रमशः 5.12 लाख करोड़ रुपये है, जो जून के 5 लाख करोड़ रुपये से 2.4 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement