facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

RBI Gold Reserves: आरबीआई का सोना भंडार 510 टन पार, घरेलू होल्डिंग में 60% की बढ़त

Advertisement

रिजर्व बैंक की छमाही रिपोर्ट के मुताबिक सोने की होल्डिंग में अप्रैल-सितंबर के दौरान 100 टन से अधिक की वृद्धि

Last Updated- October 29, 2024 | 11:21 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 30 सितंबर को सोने के भंडार की घरेलू होल्डिंग बढ़कर कुल होल्डिंग की 60 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च के अंत में 50 प्रतिशत थी। विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर रिजर्व बैंक की छमाही रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-सितंबर के दौरान घरेलू सोने की होल्डिंग 100 टन से ज्यादा बढ़कर 510.46 टन हो गई, जो मार्च के अंत में 408 टन थी।

30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक रिजर्व बैंक के पास कुल 854.73 टन सोना था, जो इसके पहले के वित्त वर्ष के अंत में 822.19 टन था। इसमें से 324.01 टन बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनैशनल सैटलमेंट (बीआईएस) के पास और 20.26 टन गोल्ड डिपॉजिट में रखा था।

पिछले 5 साल में रिजर्व बैंक का सोने का भंडार 618 टन से बढ़कर 854 टन हो गया है। मूल्य के हिसाब से विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी मार्च, 2024 के 8.15 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर, 2024 में 9.32 प्रतिशत हो गई है।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement