facebookmetapixel
Advertisement
RBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगीराज्य सभा से भी पारित हुआ पेपर लीक रोधी विधेयक, NTA और NEET पर विपक्ष का हमलाPM मोदी की पोस्ट हटाने पर सरकार सख्त, Meta के अधिकारी आएंगे, अपनी कंटेंट पॉलिसी बताएंगेपश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई लेवल बैठक, उर्वरक और एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देशउदारीकरण के 35 साल: कागजी सर्टिफिकेट से T+1 तक का सफर, भारतीय पूंजी बाजार के बदलाव की कहानी

ओईसीडी : भारत में और घटेगी विकास दर

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:49 AM IST

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की अर्थव्यवस्था के संकुचन का अपना अनुमान बढ़ाकर 10.2 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पहले 3.7 से 7.3 प्रतिशत के बीच संकुचन का अनुमान लगाया था। ओईसीडी ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन में बढ़ोतरी के बाद अनुमान में बदलाव किया है।
बहरहाल संगठन को अब उम्मीद है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर होगा और 2020 में इसमें  4.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी, जबकि पहले 6 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया गया था।
इंटरिम इकोनॉमिक असेसमेंट कोरोनावायरस : लिविंग विद अनसर्टेनिटी नाम से तैयार की गई रिपोर्ट में ओईसीडी ने कहा है कि लंबे समय तक वायरस के प्रसार, गरीबी और अनौपचारिकता के उच्च स्तर और सरकार के सख्त कदमों को देखते हुए संकुचन का यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा सार्वजनिक ऋण और बढ़ती देनदारी, कर वसूली में कमी से राजकोषीय नीति के इस्तेमाल की संभावनाएं सीमित हैं, जिससे कि हाशिये वाले समाज की वृद्धि व आमदनी को समर्थन दिया जा सके।
केंद्र के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जुलाई में ही बजट में अनुमानित स्तर के पार पहुंच गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश 1.67 लाख करोड़ रुपये पूरक अनुदान मांग के बाद  विशेषज्ञों का मानना है कि इस वित्त वर्ष में सरकार का राजकोषीय घाटा जीडीपी के 7.4 से 8.5 प्रतिशत के बीच पहुंच जाएगा, जबकि बजट मेंं 3.5 प्रतिशत राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया गया था।
इससे मौद्रिक नीति पर आर्थिक स्थिरता संबंधी बोझ बढ़ा है, लेकिन ओईसीडी ने कहा है कि महंगाई के बढ़ते दबाव और वित्तीय स्थिरता की चिंता कुछ उभरते बाजारों, खासकर भारत में, केंद्रीय बैंक के कदमों को सीमित कर रहे हैं।  भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर रीपो रेट में 135 आधार अंक की कटौती की है।
बहरहाल अगले साल के लिए ओईसीडी का अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था 10.7 प्रतिशत बढ़ेगी, जो जून में लगाए गए अनुमान से 2.8 आधार अंक ज्यादा है।
जून महीने में ओईसीडी ने अनुमान लगाया था कि भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत सिकुड़ेगी, अगर इस साल के बाद के महीनों मेंं कोरोनावायरस की दूसरी लहर आती है। उसने कहा था कि अगर दूसरी लहर नहीं आती है तो अर्थव्यवस्था में संकुचन 3.7 प्रतिशत रहेगा।

Advertisement
First Published - September 17, 2020 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement