facebookmetapixel
Advertisement
52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबावSuzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह

नई खोज होगी अब देसी मिल्कियत

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:34 PM IST

इस दिशा में कदम उठाते हुए पहले-पहल राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने सरकार से सिफारिश की कि देश में अनुसंधान को गति देने के लिए संस्थानों को प्रोत्साहन देना जरूरी है।


इसकेलिए सरकार को इन्हें सहयोग, लाइसेंस और व्यवसाय केमोर्चे पर समर्थन देना चाहिए। अमेरिका के विश्वविद्यालयों में होने वाले पेटेंट को कई गुना तक बढा देनेवाले 1980 के बे-डोल अधिनियम की तर्ज पर यहां भी यह कदम उठाया जा रहा है।


बे-डोल एक्ट के लागू होने केपहले अमेरिका की संघीय एजेंसियों के पास 28 हजार पेटेंट का अधिकार था पर उद्योगों को इनमें से केवल 5 फीसदी पेटेंटों के विकास के लिए ही लाइसेंस दिया जा सका था। प्रस्तावित विधेयक विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों को उनके नाम से पेटेंट दाखिल करवाने में मदद करेगा ।


साथ ही, यह उन्हें इन पेटेंटों के व्यावसायिक विकास में भी मदद करेगा। यह विधेयक रॉयल्टी या मुनाफे का अनुसंधान कार्यों में इस्तेमाल करने की अनुमति भी संबंधित संस्थानों को देगा। राष्ट्रीय ज्ञान आयोग से जुड़े एक प्रोफेसर के मुताबिक, पेटेंट का मालिकाना हक विश्वविद्यालयों को देने और इसे पेटेंट व्यवस्था से जोड़ने की पहल देश में अनुसंधान कार्यों को और आकर्षक बना देगी।

Advertisement
First Published - March 16, 2008 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement