Representational Image
Manufacturing PMI: भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर मार्च में बढ़कर आठ महीने के हाई पर पहुंच गई। बेहतर डिमांड के बीच फैक्ट्री ऑर्डर और प्रोडक्शन में तेज बढ़ोतरी से मैन्यूफैक्चरिंग को बूस्ट मिला। बुधवार को एक मंथली सर्वे में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित HSBC इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) मार्च में 58.1 रहा, जो फरवरी में 58.1 था।
फरवरी में नए ऑर्डर और प्रोडक्शन में धीमी ग्रोथ के बीच भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। पीएमआई के तहत 50 से ऊपर सूचकांक होने का मतलब उत्पादन गतिविधियों में विस्तार जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है।
सर्वे के मुताबिक, भारत में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि ने फरवरी में खोई हुई जमीन वापस पा ली है, जो मुख्य रूप से इसके सबसे बड़े सब-कंपोनेंट: न्यू ऑर्डर इंडेक्स के मजबूत योगदान से प्रेरित रही। सर्वे में कहा गया, ‘‘मार्च में कुल बिक्री में जुलाई 2024 के बाद से सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी गई, जिसका श्रेय कंपनियों ने सकारात्मक ग्राहक रुचि, अनुकूल मांग की स्थिति और सफल मार्केटिंग मुहिम को दिया।’’
इसमें कहा गया, कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में प्रोडक्शन बढ़ा दिया। विस्तार की दर तेज हुई और अपने ऐतिहासिक औसत से ज्यादा रही जिससे आठ महीनों में सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। मार्च में नए निर्यात ऑर्डर में जोरदार ग्रोथ जारी रही, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई।
कंपनियों ने ग्लोबल सेल्स के मामले में एशिया, यूरोप और पश्चिम एशिया में हुई ग्रोथ का हवाला दिया। बढ़ती मांग से कंपनियों को ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने भंडार का उपयोग करना पड़ा, जिसके चलते जनवरी 2022 के बाद से तैयार माल के भंडार में सबसे तेज गिरावट आई। एचएसबीसी इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 मैन्यूफैक्चरर के एक समूह में पर्चेजिंग मैनेजर्स को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।
Jan 2024 | 56.5 |
February | 56.9 |
March | 59.1 |
April | 58.8 |
May | 57.5 |
June | 58.3 |
July | 58.1 |
August | 57.5 |
September | 56.5 |
October | 57.5 |
November | 56.5 |
December | 56.4 |
January 2025 | 57.7 |
February | 56.3 |
March | 58.1 |
Source: HSBC | |