facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

कोविड का प्रभाव पूरी तरह दूर होने में लगेगा वक्त

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:03 PM IST

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के लिए सितंबर तिमाही का वित्तीय प्रदर्शन तिमाही आधार पर सुधरने की संभावना है। हालांकि कोविड के प्रभाव से पूरी तरह बाहर निकलने में कंपनी को अभी एक -दो तिमाहियों का वक्त लग सकता है। ऐंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष नितिन तिवारी ने कहा, ‘आरआईएल द्वारा तिमाही आधार पर सुधार दर्ज किए जाने की संभावना है। हालांकि कोविड-पूर्व स्तर के प्रदर्शन के लिए समय-सीमा वृहद आर्थिक सुधार पर केंद्रित होगी, जब भी यह होगा।’
समाचार खबरों के अनुसार, तेल एवं दूरसंचार कंपनी ने इस महीने अप्रैल में हाइड्रोकार्बन खंड के लिए घोषित वेतन कटौती को वापस लिया जो उसके व्यवसाय में सुधार का एक संकेत है। पेटोकेमिकल व्यवसाय में समीक्षाधीन तिमाही के लिए अच्छा सुधार दर्ज किए जाने की संभावना है, हालांकि रिफाइनिंग सेगमेंट कमजोर बना हुआ है। ब्लूमबर्ग के एक सर्वे में 14 विश्लेषकों ने कंपनी का शुद्घ लाभ 8,194 करोड़ रुपये और 10 विश्लेषकों ने 1.11 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। एक साल पहले, आरआईएल ने 1.63 लाख करोड़ रुपये का समेकित राजस्व और 11,262 करोड़ रुपये का शुद्घ लाभ दर्ज किया था।
मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों ने इस महीने कंपनी के बारे में जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा था, ‘हालांकि दूसरी तिमाही की आय तिमाही आधार पर सुधर सकती है, लेकिन हमें यह कोविड-19 पूर्व स्तरों से 20 प्रतिशत नीचे रहने का अनुमान है। हमारा मानना है कि आरआईएल की आय 2021 के शुरू तक सामान्य होकर कोविड से पहले जैसी स्थिति में आ पाएगी, क्योंकि मौजूदा तिमाही में इस तरह के संकेत दिखे हैं।’

Advertisement
First Published - October 30, 2020 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement