facebookmetapixel
Advertisement
FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्डऑटो कंपनियों का बड़ा संकट! टेक्नोलॉजी में भारी निवेश के बावजूद समय पर नहीं आ रहीं नई कारेंबैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?

भारत की विकास दर आठ फीसदी रहने का अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 6:57 PM IST

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने आज अनुमान जाहिर किया कि भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर में कमी आ सकती है।


एडीबी ने अनुमान जाहिर किया कि भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर 2007-08 के 8.7 फीसदी के मुकाबले कम होकर 2008-09 में आठ फीसदी होगी क्योंकि रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति सख्त रखे हुए है और अगले साल की शुरुआत में होने वाले संसदीय चुनावों के मद्देनजर मुद्रास्फीति पर काबू करने के लिए पहल करेगी। 


मनीला स्थित एडीबी अपने ‘एशियाई विकास दृष्टिकोण-2008’ में  कहा कि हालांकि भारत की विकास दर 2009-10 में फिर बढ़कर 8.5 फीसदी होगी।एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के प्रमुख अर्थशास्त्री नरहरि राव ने कहा कि सात फीसदी की तरफ रुख कर रही मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के लिए हाल में शुल्कों में की गई कटौती का परिणाम दो-तीन हफ्तों में दिखने लगेगा।


राव ने कहा कि हालांकि सरकार चावल और गेहूं जैसे कुछ खाद्य पदार्थों में सब्सिडी बढ़ाएगी ताकि मूल्यों में कमी की जा सके क्योंकि वैश्विक कीमतें बहुत अधिक हैं और आयात शुल्क घटाकर शून्य से नीचे नहीं किया जा सकता। उन्होंने आशंका जाहिर की कि अगले कुछ महीनों तक मुद्रास्फीतिक दबाव बने रहेंगे।

Advertisement
First Published - April 2, 2008 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement