अर्थव्यवस्था

बीते साल भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन बढ़कर 12.4 करोड़ टन के पार

Published by
भाषा
Last Updated- February 05, 2023 | 5:31 PM IST

भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2022 में 5.80 फीसदी बढ़कर 12.44 करोड़ टन हो गया। बाजार शोध फर्म स्टीलमिंट ने यह जानकारी दी। देश में 2021 में 11.76 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था।

स्टीलमिंट की ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि तैयार इस्पात का उत्पादन एक साल पहल के 10.45 करोड़ टन से बढ़कर 11 करोड़ टन हो गया। तैयार इस्पात की खपत 2022 में आठ फीसदी बढ़कर 10.64 करोड़ टन हो गई, जो 2021 में 9.83 करोड़ टन थी।

स्टीलमिंट ने कहा कि उत्पादन और खपत बढ़ने में मुख्य योगदान सरकार के बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर लगातार ध्यान देने का रहा।

First Published : February 5, 2023 | 5:31 PM IST