facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

WTO के खिलाफ पक्ष रखेगा भारत, कहा- IT प्रोडक्ट्स पर आयात शुल्क लगाने से नहीं EU पर असर नहीं

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 10:49 PM IST
India Trade data

भारत आईटी उत्पादों पर विश्व व्यापार संगठन (WTO) के प्रावधान के खिलाफ अपनी चिंताओं को यूरोपियन यूनियन (EU) के समक्ष द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उठाएगा। भारत ने आईटी उत्पादों के आयात पर शुल्क लगा रखा था। इसके खिलाफ कुछ हफ्ते पहले WTO ने फैसला सुनाया था।

सरकार ने यूरोपियन यूनियन (EU) से द्विपक्षीय बातचीत शुरू कर दी है। सरकार के अनुसार आईटी पर आयात शुल्क लगाए जाने से EU ज्यादातर प्रभावित नहीं हुआ है। सरकार के मुताबिक, आईटी उत्पादों के आयात जैसे मोबाइल फोन, टेलीफोन हैंडसेसट और अन्य उत्पादों का आयात इस ट्रेड ब्लॉक से अधिक नहीं है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने कैलेंडर साल 2022 में ईयू से कुल आयात में सूचना व संचार तकनीक के उत्पादों (ICT) की हिस्सेदारी केवल 3.03 प्रतिशत थी और इनकी अनुमानित कीमत 5.5 करोड़ डॉलर थी। यह मामला भारत-ईयू व्यापार व तकनीक परिषद की बैठक में भी उठाया जाएगा।

सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि बातचीत के लिए कई प्लेटफॉर्म हैं – व्यापार व तकनीक परिषद, WTO की समिति स्तरीय बैठक हैं। दोनों पक्ष अलग-अलग विकल्पों को तलाश रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी ठोस हासिल नहीं हुआ है। ’

Also read: जगुआर लैंड रोवर में सुधार से टाटा मोटर्स को मिली ताकत, मुनाफे में आई मजबूत तेजी

दोनों पक्षों में द्विपक्षीय बातचीत और संभावित हल मिलने की स्थिति में कारोबार पर बढ़ती चिंताओं पर विराम लग सकता है। ईयू, जापान और चीनी ताइपे की शिकायत पर WTO के पैनल ने बीते माह फैसला दिया था कि भारत ने आईटी उत्पादों जैसे मोबाइल फोन, उसके यंत्रों और टेलीफोन हैंडसेट पर आयात शुल्क लगाकर वैश्विक व्यापार के मानदंडों का उल्लंघन किया था।

इस बारे में भारत ने दलील दी थी कि आईटी उत्पादों पर ड्यूटी लगाना ‘कानूनी रूप से वैध’ हैं। ये उत्पाद 1996 के सूचना तकनीक समझौते-1 (आईटीए-1) की सीमा के अंतर्गत नहीं आते हैं। इसका कारण यह है कि जब इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, तब स्मार्टफोन जैसे उत्पादों का अस्तित्व नहीं था। लिहाजा भारत इन उत्पादों पर शुल्क हटाने के लिए बाध्य नहीं है।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement