facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

विपक्ष शासित 8 राज्यों ने GST परिषद से मांगा 5 साल तक अतिरिक्त शुल्क लगाने का अधिकार

Advertisement

सुझाव देने वाले इन राज्यों में कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं

Last Updated- August 29, 2025 | 9:34 PM IST
GST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

GST Council meeting 2025: विपक्षी दलों द्वारा शासित 8 राज्यों ने शुक्रवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को तर्कसंगत बनाने से होने वाले संभावित राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए, अहितकर वस्तुओं एवं विलासिता वाली वस्तुओं पर 40 फीसदी की प्रस्तावित दर के अलावा एक अतिरिक्त शुल्क लगाने का सुझाव दिया है। सुझाव देने वाले इन राज्यों में कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों का सुझाव यह भी है कि यह शुल्क कम से कम पांच साल के लिए या तब तक लगाया जाना चाहिए जब तक राज्यों की कमाई स्थिर न हो जाए।

3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक से पहले एक परामर्शी बैठक में इन राज्यों ने केंद्र सरकार के दरों को तर्कसंगत बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि दरों में कमी का लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। कर्नाटक के वित्त मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया, ‘यह अतिरिक्त शुल्क दरों में वृद्धि नहीं है बल्कि पहले लगाए गए उपकर का एक विकल्प है। यह शुल्क 40 फीसदी और मौजूदा दरों के बीच के अंतर को कम करेगा। अहितकर प्रकृति की एक-दो वस्तुओं को छोड़कर हमने किसी और वस्तु के लिए दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं दिया है।’

राज्यों ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि इस अतिरिक्त शुल्क से मिलने वाली पूरी आय राज्यों को हस्तांतरित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस तरह के मुआवजे का आधार वर्ष 2024-25 होना चाहिए और प्रति वर्ष 14 फीसदी की दर से यह सुरक्षा दी जानी चाहिए, जो पिछले तीन वित्त वर्षों की औसत वृद्धि दर है।

इस बीच इन राज्यों ने इस बात पर जोर दिया है कि केंद्र के प्रस्ताव में यह स्पष्ट नहीं है कि अहितकर एवं लक्जरी वस्तुओं पर प्रभावी कर दर को कैसे बनाए रखा जाएगा। उदाहरण के तौर पर फिलहाल पान मसाला पर लगभग 88 फीसदी का कर लगता है, और इसे 40 फीसदी तक कम करने से 48 फीसदी की भारी कमी आएगी।

गौड़ा ने कहा कि राज्यों को 50 फीसदी राजस्व जीएसटी से मिलता है और दरों को तर्कसंगत बनाने से उन्हें 15-20 फीसदी का राजस्व नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘इससे राज्यों की वित्तीय व्यवस्था अस्थिर हो जाएगी। भारत सरकार के सकल कर राजस्व में जीएसटी का योगदान करीब 28 फीसदी है। इसका अर्थ यह है कि केंद्र सरकार को अपना 72 फीसदी राजस्व, जीएसटी के अलावा अन्य स्रोतों जैसे प्रत्यक्ष कर, आयकर, कई सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के लाभांश और उपकर से मिलता है।  सरकार के करीब 17-18 फीसदी राजस्व में विभिन्न उपकरों का योगदान है जिसका एक भी पैसा राज्यों के साथ साझा नहीं किया जाता।’

गौड़ा ने कहा, ‘राज्यों की 50 फीसदी आमदनी, जीएसटी पर निर्भर है। ऐसे में अगर 50 प्रतिशत के आधार पर किसी राज्य सरकार को 20 फीसदी का नुकसान होता है तब ऐसे में इससे पूरे देश में बेहद गंभीर रूप से राज्यों की वित्तीय संरचना में अस्थिरता दिखेगी। राज्यों को राजस्व में कमी की भरपाई के लिए कम से कम पांच साल या उससे अधिक समय तक राजस्व स्थिर होने तक यह गुंजाइश दी जानी चाहिए।’ 

Advertisement
First Published - August 29, 2025 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement