facebookmetapixel
Advertisement
मोटी कमाई का मौका! इस हफ्ते NSE, HERO मोटर्स समेत 11 कंपनियों के आएंगे IPO, पैसा रखें तैयारब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा की

सख्त हों मछली पकड़ने पर सब्सिडी के नियम

Advertisement

दस्तावेज के मुताबिक भारत प्रत्येक मछुआरे को सालाना 35 डॉलर सब्सिडी देता है, कुछ यूरोपीय देशों में प्रत्येक मछुआरे को प्रति वर्ष 76,000 डॉलर तक सब्सिडी दी जाती है।

Last Updated- December 15, 2024 | 9:52 PM IST
Fisherman

भारत ने गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल देशों के सब्सिडी देने पर सख्त नियमों के लिए डब्ल्यूटीओ में पैरवी की है।
भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में दस्तावेज पेश कर इस संबंध में भारी असमानता को उजागर किया। दस्तावेज के मुताबिक भारत प्रत्येक मछुआरे को सालाना 35 डॉलर की मामूली सब्सिडी देता है जबकि कुछ यूरोपीय देशों में प्रत्येक मछुआरे को प्रति वर्ष 76,000 डॉलर तक की सब्सिडी दी जाती है। भारत ने सुझाव दिया कि इस तरह की सब्सिडी देने वालों को भविष्य में सब्सिडी देने के लिए मत्स्य पालन सब्सिडी समिति की अनुमति लेनी चाहिए।

देश ने ये टिप्पणियां जिनेवा में चल रही नियमों (मत्स्य पालन सब्सिडी) पर वार्ता समूह की बैठकों में की हैं। अधिकारी ने कहा, ‘भारत ने ऐतिहासिक मत्स्य पालन सब्सिडी देने वालों के लिए कड़े अनुशासन की वकालत की है, जो गहरे समुद्र में मछली पकड़ने (समुद्र तट से 200 समुद्री मील) में लगे हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत ने 25 साल के लिए सब्सिडी को रोकने के लिए कहा है। अधिकारी ने कहा कि इन मांगों पर भारत को इंडोनेशिया और अन्य विकासशील देशों का समर्थन हासिल है।

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 9:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement