facebookmetapixel
Budget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कन

Fiscal deficit: राजकोषीय घाटे में 25.3 फीसदी की गिरावट

राजकोषीय घाटा, जो सरकार के व्यय और राजस्व का अंतर होता है, यह 2022-23 में जीडीपी का 6.4 प्रतिशत था।

Last Updated- July 31, 2023 | 10:25 PM IST
fiscal deficit

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा (Fiscal deficit) 4.5 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट अनुमान का 25.3 प्रतिशत है। लेखा महानियंत्रक (CGA) की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान राजकोषीय घाटा बजट अनुमान का 21.2 प्रतिशत था।

अप्रैल-जून 2023 के दौरान ज्यादा राजकोषीय घाटे की वजह पूंजीगत व्यय और राज्यों को त्वरित कर हस्तांतरण है। विशेषज्ञों का कहना है कि गैर कर राजस्व में तेज बढ़ोतरी से इसकी भरपाई हो सकती है।

लाभांश और मुनाफे से गैर कर राजस्व 105 प्रतिशत बढ़ा

सीजीए के मुताबिक वित्त वर्ष के पहले तीन महीने के दौरान कुल गैर कर राजस्व 1,54,968 करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 51.4 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 23.1 प्रतिशत था। लाभांश और मुनाफे से गैर कर राजस्व 105 प्रतिशत बढ़ा है, और इसमें 91,000 करोड़ रुपये जुड़े हैं।

इक्रा लिमिटेड में मुख्य अर्थशास्त्री और हेड-रिसर्स ऐंड आउटरीच अदिति नायर ने कहा, ‘बजट अनुमान की तुलना में लाभांश के मद में रिजर्व बैंक से 874.2 अरब रुपये अतिरिक्त हस्तांतरण की वजह से इस बढ़ोतरी की भरपाई में कुछ मदद मिल सकती है, जो व्यय बढ़ने की वजह से हुआ है।’

अप्रैल-जून 2023 के दौरान कर राजस्व 4,33,620 करोड़ या बजट अनुमान का 18.6 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल की पहली तिमाही में 26.1 प्रतिशत था।

सरकार के व्यय और राजस्व का अंतर होता है राजकोषीय घाटा

राजकोषीय घाटा, जो सरकार के व्यय और राजस्व का अंतर होता है, यह 2022-23 में जीडीपी का 6.4 प्रतिशत था। केंद्रीय बजट के दौरान सरकार ने कहा था कि इसे 2023-24 में घटाकर सकल घरेलू उत्पाद के 5.9 प्रतिशत तक लाया जाएगा।

पहली तिमाही में केद्र सरकार का कुल व्यय 10.5 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 23.3 प्रतिशत रहा है, जो एक साल पहले बजट अनुमान का 24 प्रतिशत था।

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के मद में 3.09 लाख करोड़ रुपये जुलाई तक दिए हैं, जो चालू वित्त वर्ष के दौरान 10.21 लाख करोड़ रुपये दिया जाना है।

First Published - July 31, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट