facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?मुंबई में मिले मोदी-मैक्रों: द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलिPSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदाबिहार को IT हब बनाने की कोशिश? CIPL के साथ सरकार ने किया MoU साइन, खुलेगा वर्ल्ड-क्लास AI सेंटरदिल्ली में अब जमीन का भी ‘आधार’: 14 अंकों के इस डिजिटल नंबर से कैसे बदल जाएगी प्रॉपर्टी की दुनिया?पोर्टफोलियो में मुनाफा का रंग भर देगा ये Paint Stock! नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने 42% अपसाइड का दिया टारगेटPost Office Scheme: 115 महीनों में गारंटीड डबल रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खुलता है जॉइंट अकाउंट भीभारत में AI सेक्टर में 2 साल में $200 अरब निवेश की उम्मीद, टेलेंट और जिम्मेदार उपयोग पर जोर: अश्विनी वैष्णवAdani Group का बड़ा दांव: रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले डेटा सेंटर्स में करेगा $100 अरब का निवेशPM Kisan 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों को होली से पहले हो सकता है फायदा

Current Account Deficit: चालू खाते का घाटा कम होकर GDP का एक फीसदी होने की उम्मीद, अर्थशास्त्रियों ने बताई वजह

Advertisement

हालिया वर्षों में CAD ने GDP के 2.2-2.5 फीसदी के स्थायी दायरे को नहीं तोड़ा है क्योंकि सेवाओं के उच्च व्यापार अधिशेष व जबरदस्त ढंग से देश में धन आने से अतिरिक्त बफर राशि हो गई

Last Updated- March 12, 2024 | 10:17 PM IST
Slight decline in current account deficit in second quarter to $11.2 billion: RBI करंट अकाउंट डेफिसिट में दूसरी तिमाही में आई मामूली गिरावट, घटकर 11.2 अरब डॉलर रहा: RBI

भारत का चालू खाते का घाटा (सीएडी) वित्त वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद का एक फीसदी से कम होने की उम्मीद है। यूबीएस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक सीएडी कम होने का कारण वस्तु व्यापार घाटा सीमित होना, शुद्ध सेवाओं की प्राप्तियां बेहतर होना, विदेश से भारत अधिक धन भेजा जाना और व्यापक आर्थिक स्थायित्व है। इस रिपोर्ट में वित्त वर्ष 24 में सकल घरेलू उत्पाद के एक फीसदी से भी कम सीएडी रहने का अनुमान लगाया गया है।

यूएसबी इंडिया की अर्थशास्त्री तनवी गुप्ता जैन के मुताबिक, ‘हम वित्त वर्ष 25 की ओर बढ़ रहे हैं। आगामी वित्त वर्ष में सीएडी थोड़ा बढ़कर जीडीपी का 1.3 फीसदी हो जाएगा। हमारा अनुमान है कि यदि बाकी बिंदु अपरिवर्तित रहते हैं तो भारत वैश्विक कच्चे तेल के 90 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ने को वहन कर सकता है। हालांकि कच्चे तेल के दाम जितने गिरेंगे, उतना ही भारत के लिए बेहतर होगा।’

चालू खाते का घाटा यह प्रदर्शित करता है कि देश निर्यात की तुलना में अधिक वस्तुओं और सेवाओं का आयात कर रहा है। यदि आयात से अधिक निर्यात का मूल्य हो जाता है तो देश चालू खाते के अधिशेष में आ जाता है।

आरबीआई के आंकड़े के मुताबिक वस्तुओँ का व्यापार घाटा कम होने और सेवाओँ के निर्यात में वृद्धि होने से सितंबर में समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही) में भारत का चालू खाते का घाटा क्रमिक रूप से कम होकर 8.3 अरब डॉलर यानी सकल घरेलू उत्पाद का 1 फीसदी हो गया है।

हालिया वर्षों में सीएडी ने जीडीपी के 2.2-2.5 फीसदी के स्थायी दायरे को नहीं तोड़ा है। कारण यह है कि सेवाओं के उच्च व्यापार अधिशेष व जबरदस्त ढंग से देश में धन आने से अतिरिक्त बफर राशि हो गई। यूबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक अतिरिक्त बफर होने के बावजूद उच्च वैश्विक तेल दामों से भारत को जोखिम है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की रिपोर्ट में भी वित्त वर्ष 24 में चालू खाते के घाटे में गिरावट की समीक्षा की गई है। सेवाओं का अधिशेष अनुमान से अधिक होने के कारण चालू खाते का घाटा सकल घरेलू उत्पाद का एक फीसदी होने का अनुमान जताया गया है जबकि पहले अनुमान जीडीपी के 1.2 फीसदी तक रहने का था।

आईडीएफसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वित्त वर्ष 24 के चालू घाटे का घाटा यह इंगित करता है कि घरेलू बचत बढ़कर जीडीपी के 30.5 फीसदी तक हो जाएगी, जो कि वित्त वर्ष 23 में 29.1 फीसदी थी। यह ज्यादा घरेलू बचत और निजी कॉरपोरेट बचत प्रदर्शित करती है।’

इलारा ग्लोबल रिसर्च ने भी वित्त वर्ष 24 के लिए चालू खाते के घाटे की समीक्षा की है। इलारा ग्लोबल रिसर्च ने चालू खाते का घाटा 1.1 फीसदी किया है जबकि यह पहले 1.3 फीसदी था।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement