अर्थव्यवस्था

निर्यात के 10 नए केंद्र बनकर उभरे देश, वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बीच भारत का बढ़ा कारोबार

कई विकसित देशों में अनिश्चितता और मंदी की आशंका के कारण सितंबर 2023 तक अल्पकालिक गिरावट के बाद अक्टूबर 2023 में निर्यात में तेज वृद्धि हुई है।

Published by
श्रेया नंदी   
Last Updated- November 23, 2023 | 10:00 PM IST

नीदरलैंड, सऊदी अरब, ब्राजील इंडोनेशिया जैसे कुछ देशों को भारत का निर्यात वित्त वर्ष 19 से वित्त वर्ष 2023 के पिछले 5 वर्षों के दौरान लगातार बढ़ा है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये देश भारत के निर्यात केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।

इन देशों ने वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बीच भारत के साथ कारोबार में उच्च औसत वृद्धि दर्ज की है।

निर्यात केंद्र के रूप में तेजी से वृद्धि करने वाले 10 देशों में टोगो (73 प्रतिशत), नीदरलैंड (36 प्रतिशत), ब्राजील (28 प्रतिशत), इजरायल (27 प्रतिशत), इंडोनेशिया (24 प्रतिशत), तुर्की (22 प्रतिशत), ऑस्ट्रेलिया (20 प्रतिशत), दक्षिण अफ्रीका (19 प्रतिशत), सऊदी अरब (16 प्रतिशत) और बेल्जियम (13 प्रतिशत) शामिल हैं।

आगे चलकर इन देशों के साथ कारोबार की मात्रा में भी बढ़ोतरी की संभावना है। इसका निर्यात की वृद्धि पर तत्काल असर पड़ा है।

कई विकसित देशों में अनिश्चितता और मंदी की आशंका के कारण सितंबर 2023 तक अल्पकालिक गिरावट के बाद अक्टूबर 2023 में निर्यात में तेज वृद्धि हुई है।

First Published : November 23, 2023 | 10:00 PM IST