facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने की विकसित देशों से अधिक जलवायु फंड की वकालत

Advertisement

विकसित देशों द्वारा जलवायु कार्रवाई के वित्तपोषण पर जोर देते हुए कहा गया है कि विकसित देशों के कार्बन उत्सर्जन का खामियाजा विकासशील देशों को भुगतना पड़ रहा है।

Last Updated- December 21, 2023 | 11:28 PM IST
V Anantha Nageswaran

वैश्विक जलवायु मंच पर ‘सामान्य, लेकिन वितरित जिम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं’ (सीबीडीआर-आरसी) के लिए भारत के रुख को दोहराते हुए मुख्य आर्थिक सलाहकार के कार्यालय ने जलवायु वित्त और उत्सर्जन में कमी के लिए विकसित देशों पर जिम्मेदारी डालने की वकालत की है।

आर्थिक सलाहकार ने कहा है, ‘विकसित देश जीवाश्म ईंधन पर आधारित ऊर्जा से हटकर तत्काल पूरी तरह से हरित और अक्षय ऊर्जा की ओर जाने की वकालत कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में विकसित देश कई दशक पहले चरम पर थे, और अब 2050 तक सब कुछ बदल देना चाहते हैं। इसने सीबीडीआर-आरसी सिद्धांत को उलट दिया है।’

एक लेख में विकसित देशों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए जलवायु कार्रवाई में उनकी अधिक भूमिका पर जोर दिया है।

विकसित देशों द्वारा जलवायु कार्रवाई के वित्तपोषण पर जोर देते हुए कहा गया है कि विकसित देशों के कार्बन उत्सर्जन का खामियाजा विकासशील देशों को भुगतना पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों व अन्य स्वतंत्र अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा गया है कि विकसित देश जलवायु कार्रवाई में विफल रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement