facebookmetapixel
एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जीवंत प्रतीक है काशी-तमिल संगममसरकारी दखल के बाद भी ‘10 मिनट डिलिवरी’ का दबाव बरकरार, गिग वर्कर्स बोले- जमीनी हकीकत नहीं बदलीभारतीय सिनेमा बनी कमाई में ‘धुरंधर’; बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹13,397 करोड़, गुजराती और हिंदी फिल्मों ने मचाया धमालInfosys ने बढ़ाया रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान, डील पाइपलाइन मजबूत; मुनाफा नई श्रम संहिता से दबाव मेंस्मार्टफोन निर्यात में भारत का नया रिकॉर्ड, 2025 में 30 अरब डॉलर के पार; iPhone की 75% हिस्सेदारीQ3 Results: Groww का मुनाफा 28% घटा, लेकिन आय बढ़ी; HDFC AMC का लाभ 20% उछलासोना-चांदी के रिकॉर्ड के बीच मेटल शेयर चमके, वेदांत और हिंदुस्तान जिंक ने छुआ नया शिखरमहंगाई नरम पड़ते ही सोना रिकॉर्ड पर, चांदी पहली बार 90 डॉलर के पारकमाई के दम पर उड़ेगा बाजार: इलारा कैपिटल का निफ्टी के लिए 30,000 का टारगेटम्युचुअल फंड्स में डायरेक्ट प्लान का जलवा, 2025 में AUM 43.5% बढ़ा

एडीबी ने घटाया वृद्घि अनुमान

Last Updated- December 11, 2022 | 10:51 PM IST

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने तीन महीने में दूसरी बार चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.7 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने इसका कारण उद्योग के समक्ष आपूर्ति संबंधी बाधाओं को बताया है। इससे पहले एडीबी ने सितंबर महीने में अपनी रिपोर्ट में 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।
एशियाई विकास परिदृश्य, 2021 शीर्षक से जारी रिपोर्ट में बहुपक्षीय संस्थान ने दक्षिण एशिया की वृद्धि दर 2021 में 8.6 प्रतिशत रहने की संभावना जताई है। जबकि सितंबर में इसके 8.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। एडीबी ने रिपोर्ट में कहा, दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की आर्थिक वृद्धि दर अब वित्त वर्ष 2021-22 में 9.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह पूर्व में जताए गए अनुमान से 0.3 प्रतिशत कम है। इसका कारण आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी बाधाएं हैं, जो उद्योग को प्रभावित कर रही हैं। घरेलू मांग के सामान्य स्तर पर आने की उम्मीद के साथ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 7.5 प्रतिशत पर बरकरार है। एडीबी ने सितंबर में महामारी की दूसरी लहर के प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 10 प्रतिशत कर दिया था। जबकि पूर्व में इसके 11 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई थी।
 

First Published - December 14, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट