facebookmetapixel
त्योहारी सीजन में EV की टक्कर! ₹16 लाख की VinFast ने ₹60 लाख वाली Tesla को छोड़ा पीछेEarthquake Today: अंडमान में धरती डोली! 5.4 तीव्रता के झटकों से दहशतFPIs ने फिर खोला बिकवाली का सिलसिला, नवंबर में निकाले ₹12,569 करोड़Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे महंगाई डेटा और तिमाही नतीजेMCap: टॉप-10 कंपनियों की मार्केट कैप में भारी गिरावट, Airtel-TCS सबसे ज्यादा प्रभावितथाईलैंड जाने वाले सावधान! शराब पीना अब महंगा, नियम तोड़ा तो लगेगा 27,000 रुपये तक का जुर्मानाDelhi AQI Today: दिल्ली में जहरीली धुंध! AQI 400 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल; GRAP 3 हो सकता है लागू!डिजिटल गोल्ड के झांसे से बचें! सेबी ने बताया, क्यों खतरे में है आपका पैसाकेंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई मुहर, मोलासेस टैक्स खत्म होने से चीनी मिलों को मिलेगी राहतCDSCO का दवा कंपनियों पर लगाम: रिवाइज्ड शेड्यूल एम के तहत शुरू होंगी जांचें; अब नहीं चलेगी लापरवाही

IPL 2025 mega auction: ऋषभ पंत से लेकर स्टार्क तक, IPL इतिहास में बिकने वाले 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत के लिए 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। यह आईपीएल के इतिहास में किसी खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे बड़ी बोली है।

Last Updated- November 24, 2024 | 6:15 PM IST
rishabh pant

Top 10 Most Expensive player in IPL: आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही है। 24 और 25 नवंबर को दो दिन चलने वाले नीलामी के दौरान कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत (Rishabh pant) के लिए 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। यह आईपीएल के इतिहास में किसी खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे बड़ी बोली है। वहीं, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच श्रेयस अय्यर के लिए बोलियों का ताबड़तोड़ सिलसिला चला। इसके चलते अय्यर का प्राइस 26.75 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ऋषभ पंत के लिए बोली की जंग लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच थी।

अर्शदीप सिंह आईपीएल नीलामी में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। उन्हें पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा। आइए इंडियन प्रीमियर लीग के 17 साल के इतिहास के टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों पर एक नज़र डालें।

आईपीएल के टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
खिलाड़ी ऑक्शन प्राइस (रुपये) साल टीम
Rishabh Pant 27 crore 2024 Lucknow Super Giants
Shreyas Iyer 26.75 crore 2024 Punjab Kings
Mitchell Starc 24.75 crore 2024 Kolkata Knight Riders
Pat Cummins 20.50 crore 2024 Sunrisers Hyderabad
Sam Curran 18.50 crore 2023 Punjab Kings
Arshdeep Singh Rs 18 crore 2024 Punjab Kings (RTM card)
Cameron Green 17.50 crore 2023 Mumbai Indians
Ben Stokes 16.25 crore 2023 Chennai Super Kings
Chris Morris 16.25 crore 2021 Rajasthan Royals
Nicholas Pooran 16 crore 2023 Lucknow Super Giants
Yuvraj Singh 16 crore 2015 Delhi Daredevils
Pat Cummins 15.50 crore 2020 Kolkata Knight Riders
Ishan Kishan 15.25 crore 2022 Mumbai Indians

मिचेल स्टार्क (KKR)

मिचेल स्टार्क ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2024 की नीलामी में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। खराब शुरुआत के बावजूद स्टार्क ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन किया और केकेआर को दस साल बाद ट्रॉफी जीतने में मदद की।

पैट कमिंस

एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 2024 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस को टीम का कप्तान बनाया गया और उन्होंने उस सीज़न में टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

सैम करेन (PBKS)

इंग्लैंड के सैम करेन को 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीद था , जिससे वह उस तारीख तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

कैमरून ग्रीन (MI)

कैमरून ग्रीन की हरफनमौला क्षमताओं ने उन्हें 2023 की नीलामी में मुंबई इंडियंस से 17.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम दिलवाई।

बेन स्टोक्स (CSK)

समकालीन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक माने जाने वाले बेन स्टोक्स को 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

क्रिस मोरिस (RR)

क्रिस मॉरिस ने 2021 की नीलामी में तब हलचल मचा दी जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

निकोलस पूरन (LSG)

वेस्टइंडीज के स्टार निकोलस पूरन को 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

युवराज सिंह (DC)

दिग्गज भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ईशान किशन (MI)

ईशान किशन को 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह उस सीज़न के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

First Published - November 24, 2024 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट