facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका ने भारत-यूएस ट्रेड डील की फैक्ट शीट में किए बदलाव, दाल और डिजिटल टैक्स हटाएमौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेट

IPL 2024 विजेता और ऑरेंज-पर्पल कैप विजेताओं को कितनी इनामी रकम मिली? जानें हर बात

Advertisement

कोलकाता और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने आक्रामक क्रिकेट खेला और इसी दम पर आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बनाई।

Last Updated- May 26, 2024 | 11:34 PM IST
IPL 2024 Prize Money

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2024 की चैंपियन बन गई है! उन्होंने रविवार 26 मई को फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। BCCI ने आईपीएल 2024 के चैंपियन के लिए 46.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है।

कोलकाता और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने आक्रामक क्रिकेट खेला और इसी दम पर आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बनाई। गौर करने वाली बात ये है कि केकेआर जब भी ग्रुप स्टेज में टॉप 2 में रही है, तो वो चैंपियन बनी है। उन्होंने साल 2012 और 2014 में भी ऐसा ही करके खिताब अपने नाम किया था।

Also Read: IPL 2024: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले खिलाड़ी – ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता! देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2024 की जीतने वाली टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी?

चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इनामी राशि के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिलेंगे।

आईपीएल 2024 की उपविजेता टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी?

उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी।

Also Read: IPL के इतिहास की सारी विजेता टीमों, उनके कप्तान और उपविजेता की पूरी लिस्ट

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले को कितनी इनामी राशि मिलेगी?

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती है। उन्हें ऑरेंज कैप विजेता के रूप में 15 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी।
पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने 24 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। पटेल को भी 15 लाख रुपये मिलेंगे।

इमर्जिंग प्लेयर और सबसे वैल्यूएूल प्लेयर की पुरस्कार राशि कितनी है?

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर को 20 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सबसे मूल्यवान खिलाड़ी – सुनील नारायण को 12 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - May 26, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement