facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Ind vs NZ: सरफराज की शतकीय पारी से भारत की शानदार वापसी

Advertisement

सरफराज 154 गेंद में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

Last Updated- October 19, 2024 | 11:56 AM IST
IND vs NZ
Ind vs NZ: Bengaluru: India's Sarfaraz Khan plays a shot during test cricket match between India and New Zealand.

सरफराज खान के पहले नाबाद शतक और ऋषभ पंत की नाबाद 53 रन की तेज पारी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को शुरुआती सत्र में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

बारिश ने दिन के पहले सत्र के खेल में खलल डाला और खिलाड़ियों को मैदान के बाहर जाना पड़ा। अंपायरों ने थोड़ी देर इंतजार करने के बाद लंच की घोषणा कर दी।

बारिश के कारण खेल को रोके जाते समय भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 344 रन बना लिये।

भारत अब भी न्यूजीलैंड से 12 रन पीछे हैं। सरफराज 154 गेंद में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

विकेटकीपिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के तीसरे दिन मैदान से बाहर रहे पंत ने वापसी करते हुए अब तक की 56 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाये हैं। इन दोनों ने दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखते हुए चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 11:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement