facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

IND vs NZ: विराट कोहली ने बेंगलुरु में रचा इतिहास, टेस्ट में पूरे किए 9000 रन

Advertisement

कोहली 9000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं।

Last Updated- October 18, 2024 | 5:04 PM IST
Virat Kohli

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे कर लिए। कोहली ने जैसे ही अपनी पारी का 53वां रन बनाया, उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया।

कोहली 9000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने 116वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया है। कोहली के पहले 9000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (15921 रन), राहुल द्रविड़ (13265 रन) और सुनील गावस्कर (10122 रन) हैं।

दुनिया में बात करें तो कोहली 9000 टेस्ट रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज हैं। मौजूदा एक्टिव क्रिकेटर्स में जो रूट (12176 रन) और स्टीव स्मिथ (9265 रन) ही उनसे आगे हैं।

बात करें बेंगलुरु टेस्ट की तो पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट होने वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 402 रन के जवाब में दूसरी पारी में 214-2 का स्कोर बना लिया है। टीम इंडिया पर अभी भी 142 रन की लीड है। विराट कोहली (62) और सरफराज खान (62) रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement