facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

जाइडस वेलनेस का लाभ बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:19 PM IST

मार्च, 2020 की तिमाही में जाइडस वेलनेस का एकीकृत कर-पूर्व लाभ (पीबीटी) 24.23 प्रतिशत बढ़कर 61.47 करोड़ रुपये रहा। मार्च के दूसरे पखवाड़े में दबाव के बावजूद कंपनी अपने मुनाफे में वृद्धि दर्ज करने में सफल रही है। पूर्ववर्ती वित्त वर्ष की 31 मार्च 2019 तिमाही के लिए जाइडस का एकीकृत पीबीटी 49.48 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल समेकित आय 15.19 प्रतिशत तक बढ़कर 489.17 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समीक्षाधीन अवधि में 424.64 करोड़ रुपये थी। जाइडस वेलनेस के अनुसार, कोविड-19 महामारी और उसके बाद लागू किए गए लॉकडाउन से आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई और मार्च 2020 के बाद के हिस्से में बिक्री दर्ज नहीं की गई। कंपनी ने कहा है, ‘लॉकडाउन के शुरुआती चरण में परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया था और इसका सालाना के साथ साथ तिमाही परिणामों पर भी प्रभाव पड़ा।’ पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के लिए, जाइडस वेलनेस का पीबीटी घटकर 121.27 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2018-19 के 170.63 करोड़ रुपये की तुलना में 28.92 प्रतिशत तक कम है। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कंपनी की कुल आय 101.60 प्रतिशत तक बढ़कर 1,777.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - June 2, 2020 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement