facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर मॉनसून के अनुमान से FMCG कंपनियां सतर्क; बेचेंगी ज्यादा माल, कम बढ़ाएंगी दामएयरटेल को बड़ी राहत! ट्राई के शुरुआती रुख में नेट-न्यूट्रैलिटी नियमों के उल्लंघन से इनकारमारुति की छोटी कारों की बिक्री में 147% की जबरदस्त उछाल, उत्पादन सुधार और CNG मांग से बढ़तमोबिस इंडिया प्लांट में आग से ह्युंडै-किया के उत्पादन पर होगा असर! एक हफ्ते तक सप्लाई बाधित होने की आशंकावॉकहार्ट को जैयनिच से 1.5 अरब डॉलर की बिक्री की उम्मीद, शेयर में 21% की छलांगमई में यात्री वाहनों की बिक्री में 25.4% की जोरदार बढ़ोतरी, SUV और EV मांग में तेजी जारीब्याज दर बढ़ाना नहीं है समाधान, रुपया संभालने के लिए RBI को आजमाने कुछ नए विकल्पभारतीय बैंकों में बढ़ा अमीरों का दबदबा, टर्म डिपॉजिट जमा में बड़े जमाकर्ताओं की हिस्सेदारी हुई एक-तिहाईमई में GST संग्रह ने पकड़ी रफ्तार, 3.3% की बढ़त के साथ 1.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा राजस्व संग्रहEditorial: डिजिटल क्रांति के बीच RBI का प्लास्टिक नोट लाने का फैसला

Zee-Sony Merger: सितंबर तक नहीं हो पाएगा जी-सोनी का मर्जर! देरी की वजह साफ नहीं

Advertisement

NCLT की मुंबई पीठ ने दोनों कंपनियों के मर्जर (Zee-Sony merger) की मंजूरी देकर 10 अरब डॉलर की दिग्गज मीडिया कंपनी के अस्तित्व में आने का रास्ता खोल दिया है।

Last Updated- September 29, 2023 | 3:22 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

Zee-Sony merger: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment) और सोनी इंडिया (Sony India) के बीच प्रस्तावित मर्जर अपने तय समय पर आकार नहीं ले पाएगा। अभी इसमें कुछ और महीने लगने की संभावना है। जापान के सोनी ग्रुप कॉर्प ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोनी ग्रुप कॉर्प ने कहा कि उसकी भारतीय इकाई का ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के साथ विलय में कुछ और महीने लगने की संभावना है। बता दें कि दोनों कंपनियां मर्जर के अंतिम चरण में है और सितंबर अंत तक इस मर्जर को पूरा होना था।

सोनी ने अपने एक बयान में कहा, “यह लेनदेन वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही के अंत तक पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन तैयारी की वर्तमान स्थिति के आधार पर, हम अगले कुछ महीनों में इसके पूरा होने की उम्मीद करते हैं।” हालांकि सोनी ने मर्जर में हो रही देरी के कारण के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

NCLT से जी-सोनी मर्जर को अगस्त में मिली मंजूरी

बता दें कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment) और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के मर्जर की मंजूरी अगस्त में दे दी थी।

NCLT की मुंबई पीठ ने दोनों कंपनियों के मर्जर (Zee-Sony merger) की मंजूरी देकर 10 अरब डॉलर की दिग्गज मीडिया कंपनी के अस्तित्व में आने का रास्ता खोल दिया है। यह अपने क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी। मर्जर की घोषणा 2021 में की गई थी।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा Zee के सीईओ, पुनित गोयनका को एक साल के लिए सूचीबद्ध कंपनियों में निदेशक पद पर रहने से रोक दिया गया था। इसके बाद से ही प्रस्तावित मर्जर समस्याओं में पड़ गया।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement