facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

वाह टाटा, अब नैनो घर भी!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:55 AM IST

सस्ती आवासीय परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को ‘शुभ गृह’ परियोजना लॉन्च की।
सस्ते में घर उपलब्ध कराने के अनेक प्रस्तावों में इसे देश का पहला अखिल भारतीय ब्रांड माना जा रहा है। सस्ते घर की पेशकश को टाटा समूह की ओर से नैनो के बाद आम आदमी के लिए दूसरा तोहफा माना जा रहा है।
योजना के मुताबिक, टाटा हाउसिंग 4 लाख रुपये से कम में मकान उपलब्ध कराएगी। कई रेंजों वाले ऐसे मकानों की कीमत 3.91 लाख से 6.7 लाख रुपये के बीच होगी। जैसे-एक छोटा कमरा और किचन, एक बड़ा कमरा और किचन और 1 बीएचके (बेडरूम-हॉल-किचन)।
कंपनी सबसे पहले मुंबई से 100 किलोमीटर दूर बोयसर उपनगरीय इलाके में यह परियोजना लॉन्च करेगी। इन आवासीय निर्माण में खुले जगह भी दिए जाएंगे। कंपनी ने बताया कि इन निर्माण को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के दिशानिर्देश के अनुरूप बनाया जाएगा।
टाटा हाउसिंग बाद में ऐसी परियोजनाएं दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरू में भी शुरू करेगी। इसके बाद इसे पहली और दूसरे श्रेणी के शहरों में ले जाया जाएगा। बोयसर परियोजना में 465 वर्ग फीट में फैला 1 बीएचके का फ्लैट 6.7 लाख रुपये में उपलब्ध होगा।
टाटा हाउसिंग के प्रबंध निदेशक और सीईओ ब्रोटिन बनर्जी ने ‘शुभ गृह’ की लॉन्चिंग के बारे में बताया, ”हमें लगता है कि कम आमदनी वाले काफी लोग अपने जीवनयापन के लिए गांव छोड़कर महानगरों में रहते हैं। महानगरों में ये लोग या तो किराए के मकान में या कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए मकान में रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों की आमदनी कम है।”
बनर्जी के मुताबिक, कंपनी की अध्ययन में पाया गया कि कम आमदनी वाले वर्ग के 48 फीसदी लोग किराए के मकान में रहते हैं। बनर्जी ने कहा कि एक रियल एस्टेट कंपनी के नाते हम इस वर्ग के लोगों की मकान की जरूरतें पूरी करने को लेकर संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि इस टाउनशिप को 24 महीने के भीतर विकसित करने की योजना बनाई गई है।
फ्लैट का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। कंपनी की ओर से कराए गए शोध के मुताबिक, देश में अभी 2.47 करोड़ आवासीय घरों की कमी है। इनमें से 70 फीसदी मध्यम और निम्न आय वर्ग में है।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement