facebookmetapixel
Advertisement
Trump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंड

FMCG सेक्टर में रिलायंस के प्रवेश से ‘दिक्कत’ नहीं : विप्रो कंज्यूमर

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 10:40 PM IST
Rural demand growing at a very slow pace, Wipro Consumer Care revealed

विप्रो कंज्यूमर केयर ने कहा है कि बाजार में उपभोक्ता उत्पादों की मांग में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं। कंपनी ने कहा कि मॉनसून अच्छा रहने पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस साल की दूसरी छमाही में स्थिति सुधर सकती है। कंपनी 26-27 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है।

विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विनीत अग्रवाल ने ये बात कहीं। विप्रो एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक अग्रवाल ने कहा कि रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान (FMCG) के खंड में रिलायंस के प्रवेश से कंपनी परेशान नहीं है क्योंकि उपभोक्ता अपने पसंदादी ब्रांड के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं।

उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धि FMCG कंपनियों के लिए चुनौतियां हैं मगर स्थिति में अब सुधार हो रहा है। अग्रवाल ने कहा कि मांग के नजरिये से बाजार में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन चुनौतियां कायम हैं।

Also Read: Bournvita विवाद के बाद फूड कंपनियों पर FSSAI बढ़ाएगी सख्ती

उन्होंने कहा कि अगर मॉनसून अच्छा रहता है तो हम दूसरी छमाही में हालात बेहतर रहेंगे। अग्रवाल ने कहा कि लागत में कमी आने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। पिछले साल यूक्रेन में युद्ध की वजह से लागत में उछाल आई थी। विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग के पास साबुन ‘संतूर’ जैसे ब्रांड हैं।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement