facebookmetapixel
Advertisement
क्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीद

कमजोर कारोबार, रुपये ने रखी लाज

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:37 PM IST

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी का लाभ भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को मिला।


 कमजोर कारोबारी प्रदर्शन के बावजूद रुपये की कमजोरी की वजह से कंपनी ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में आय और लाभ में इजाफा दर्ज किया है। इससे अलग बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्रों में धीमी विकास दर देखने को मिली है।

मौजूदा तिमाही में धीमी विकास दर की कहानी जारी रही है। बीएफएसआई में जहां मात्र 1.1 फीसदी का इजाफा हुआ है, वहीं विनिर्माण 6 फीसदी गिर गया। खुदरा क्षेत्र में मात्र 0.3 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जबकि दूरसंचार में 15.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रुपये में स्थिरता होती, तो कहानी कुछ और ही होती। मिसाल के तौर पर, रुपये में स्थिरता होने पर दूरसंचार में 3.4 फीसदी और विनिर्माण क्षेत्र में 3.7 फीसदी की गिरावट होती। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि तीसरी तिमाही में मूल्य का दबाव हर तरफ देखा गया।

एंजेल ब्रोकिंग के विशेषज्ञ हरित शाह कहते हैं, ‘नतीजे तो उम्मीदों के आस पास ही रहे, लेकिन आगे मूल्य दबाव एक महत्वपूर्ण कारक बनेगा। यहां पर अगर दूरदर्शिता की बात करें, तो वह अनुमान पर खरा नहीं उतर पाई है।’

इन्फोसिस टेक्लॉजिज के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एस. गोपालकृष्णन कहते हैं, ‘प्राइसिंग एक बहुत बडा कारक होता है, लेकिन हम यकीन करते हैं कि चौथी तिमाही में भी लाभ का सिलसिला जारी रहेगा। चौथी तिमाही में जैसे ही कारोबार का चक्र विकसित होगा, हम लोग और मजबूती से उभर कर आएंगे।’

मूल्य के दबाव के बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी इस माहौल में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अपने आप को बाजार के अनुरूप ढ़ाल रही है।

इसके अलावा इस तिमाही में आय में वृद्धि बरकरार रखना भी एक चुनौती के रूप में सामने आया। यह चुनौती इसलिए भी महसूस की गई, क्योंकि बहुत सारी परियोजनाओं में देरी देखी गई।

इन्फोसिस के प्रमुख वित्तीय अधिकारी एस. डी. शिबूलाल मानते हैं कि चौथी तिमाही में ग्राहकों और ऑर्डर को बनाए रखना काफी मुश्किल होगा। वे मानते हैं कि आगे मांग का माहौल काफी मुश्किलों भरा होगा।

वे कहते हैं, ‘कंपनी की किसी परियोजनाओं के रद्द होने की संभावना कम है।’ कहने का साफ मतलब है कि परियोजनाओं के चालू रहने के बावजूद स्थिति गंभीर रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement