facebookmetapixel
Advertisement
सितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड? निवेश से पहले समझें पूरा गणितवेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितताकैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?

‘हम धारणा में कोई बदलाव नहीं देख रहे हैं’- HCL Tech

Advertisement

आईटी कंपनी एचसीएल टेक का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन न केवल अपने बड़े प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर रहा बल्कि कंपनी ने अपनी अलग रणनीति भी दर्शाई है।

Last Updated- January 14, 2024 | 10:54 PM IST
Vijayakumar

आईटी कंपनी एचसीएल टेक का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन न केवल अपने बड़े प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर रहा बल्कि कंपनी ने अपनी अलग रणनीति भी दर्शाई है। एचसीएल टेक के मुख्य कार्याधिकारी सी विजय कुमार ने शिवानी शिंदे के साथ कंपनी की रणनीति जैसे कुछ मुद्दों पर बातचीत की। संपादित अंशः

आपने एक बार कहा था कि कंपनी के बेहतर प्रदर्शन के बाद भी बाजार ने अपेक्षित स्वागत नहीं किया है। तीसरी तिमाही पर गौर करें तो नतीजे सबसे बेहतर हैं। कैसा लग रहा है?

यह बहुत अच्छा है। हम अपने मिले-जुले कारोबार और नेतृत्व के साथ-साथ अन्य सभी चीजों को लेकर आश्वस्त थे। अब बाजार से भी मान्यता मिल रही है। यह अच्छी बात है। मगर मैं इसे एक यात्रा के रूप में देख रहा हूं। इसलिए हमें प्रदर्शन के लिहाज से लगातार काम करना होगा।

बेहतर तिमाही के बावजूद आपने अनुमान घटा दिया है। बजट पर ग्राहकों की धारणा पर आपकी क्या राय है?

हम धारणा में कोई बदलाव नहीं देख रहे हैं। लागत कम करने, दक्षता और नवाचार संबंधी बातचीत पर ध्यान दिया गया है। जेनएआई अभी भी शुरुआती स्तर पर है। हम कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं मगर वे अभी छोटी हैं। क्लाउड दूसरी ऐसी जगह हैं जहां कई अवसर हैं।

क्रमिक आधार पर टीसीवी का आकार कम हुआ है। आप इसे स्पष्ट करेंगे?

सितंबर तिमाही में एक बड़ा सौदा हुआ जिससे हमारा कुल करार मूल्य (टीसीवी) बढ़कर 4 अरब डॉलर के करीब हो गया। अमूमन हमारी दर 2 अरब डॉलर है और तीसरी तिमाही में हम 1.9 अरब डॉलर पर रहे। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। हमने बड़े सौदे देखे हैं खासकर 20 करोड़ डॉलर के क्षेत्र में। बड़े सौदों वाले क्षेत्र में हमें अच्छी गति दिख रही है।

आप जेनएआई को एचसीएल टेक के लिए आगे बढ़ते हुए कैसे देख रहे है?

इस तिमाही में हमारे पास 31 सौदे हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं मगर वे सभी 10 लाख डॉलर से कम के हैं। जेनएआई महत्त्वपूर्ण बनने जा रहा है। यह आस-पास के बहुत सारे व्यवसाय को बढ़ावा देगा। इसी से हमें कुछ अच्छी परियोजनाएं मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement