facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसOpening Bell: सेंसेक्स 200 अंक फिसला, Nifty 24,250 के नीचे; Smallcap-Midcap में मिला-जुला कारोबारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएं

Vedanta 4,500 करोड़ रुपये में बेचेगी तांबा प्लांट!

Advertisement

कंपनी ने पिछले साल जून में इस प्लांट के लिए अभिरुचि पत्र मांगा था, लेकिन उसे कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली क्योंकि यह प्लांट पिछले पांच साल से बंद था।

Last Updated- June 21, 2023 | 10:16 PM IST
vedanta demerger

तमिलनाडु में अपना तांबा प्लांट दोबारा शुरू करने की योजना बना रही वेदांत लिमिटेड 4,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर यह प्लांट बेचने के विकल्प पर विचार कर रही है। बैंकिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कंपनी ने पिछले साल जून में इस प्लांट के लिए अभिरुचि पत्र मांगा था, लेकिन उसे कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली क्योंकि यह प्लांट पिछले पांच साल से बंद था। एक बैंकर ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा ‘बैंकरों द्वारा संभावित बोलीदाताओं तक पहुंचने के साथ यह प्रक्रिया अब दोबारा शुरू हो गई है।’

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद कंपनी ने 12 जून को प्लांट दोबारा शुरू करने की गतिविधियों के लिए अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किया था। तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी) द्वारा जारी आदेश के बाद यह प्लांट बंद कर दिया गया था। वेदांत ने इस कामबंदी के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था और अंतिम फैसला अगस्त तक आने की उम्मीद है। वेदांत को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

वेदांत लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांत रिसोर्सेज (वीआरएल) फिलहाल अपना कर्ज चुकाने के लिए पैसा जुटाने में व्यस्त है। बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि यह प्लांट बेचने से वेदांत द्वारा जुटाई गई रकम से इस साल के लिए उसे 1.7 अरब डॉलर के अपने पूंजीगत व्यय में मदद मिलेगी।

विश्लेषकों को इस बात की उम्मीद है कि वीआरएल अगले कुछ महीनों में अपनी ऋण देयता पूरी करने में सफल रहेगी, जिसे हाल ही में 1.3 अरब डॉलर की रकम जुटाने के प्रयासों से सहायता मिली है। विश्लेषकों का कहना है कि रकम का इंतजाम करने के और अधिक रास्ते अब भी खुले हुए हैं जैसे लाभांश अपस्ट्रीमिंग और 2,100 रुपये तक का घरेलू बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट, जिसे हाल ही में निदेशक मंडल और परिसंपत्ति बिक्री से मंजूरी किया गया था।

वीआरएल के पास मार्च 2023 तक विभिन्न बैंक जमाराशि, कोटेड बॉन्ड और म्युचुअल फंड में 1.7 अरब डॉलर का अल्पकालिक निवेश है। क्रेडिटसाइट्स के विश्लेषकों का मानना है कि अगर जरूरत पड़ती है और मार्क-टु-मार्केट से संभावित नुकसान हुआ तो इसका परिसमापन किया जा सकता है। वेदांत का शेयर 0.5 प्रतिशत तक गिरकर 281 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement