facebookmetapixel
Advertisement
निवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहक

यूनाइटेड स्पिरिट्स किसानों को देगी हिस्सा!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:48 AM IST

भारत में सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स की सहायक कंपनी फोर सीजन महाराष्ट्र के बारामती में अपने शराब फैक्ट्री में 5-10 फीसदी हिस्सेदारी अंगूर का उत्पादन करने वाले किसानों को बेच सकती है।


कंपनी के इस प्रस्ताव पर करीब 8,000 से ज्यादा किसानों ने हिस्सेदारी खरीदने की दिलचस्पी दिखाई है। यूनाइटेड स्पिरिट देश की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी है और साथ ही यूबी समूह का हिस्सा भी है।

कंपनी में हिस्सेदारी बेचने को लेकर बातचीत अभी जारी है जो मौजूदा समय में शुरुआती दौर में है। गौरतलब है कि इस कंपनी में केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के  परिवार की 26 फीसदी हिस्सेदारी है।

कंपनी प्रति एकड़ जमीन के लिए किसानों को 500 शेयर देने की योजना बना रही है। इस बाबत फोर सीजन के मुख्य शराब निर्माता एवं निदेशक अभय केवाडकर ने कहा कि हमारे इस प्रस्ताव पर अंगूर की खेती करने वाले किसानों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है।

उन्होंने कहा कि हम अगले दो से तीन साल में करीब 2,000 एकड़ में अंगूर की खेती करने की योजना बना रहे हैं। फोर सीजन बारामती में एक शराब फैक्ट्री लगा रही है जहां 500 एकड़ जमीन पर अंगूर की खेती की जा रही है।

अगले तीन साल में कंपनी अपनी फैक्ट्री के 50 किलोमीटर के दायरे में करीब 2,000 हेक्टेयर भूमि में अंगूर की खेती करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - November 28, 2008 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement