कंपनियां

True North ने लेंडिंग बिजनेस में उतरने के लिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाए

ट्रू नॉर्थ ने एक बयान में कहा कि वह वर्ष 2022 में स्थापित एक कोष के तहत पहले ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटा चुकी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 27, 2023 | 3:26 PM IST

घरेलू निजी इक्विटी कोष ‘ट्रू नॉर्थ’ ने सोमवार को निजी इकाइयों को कर्ज देने के क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि वह इस साल के अंत तक जरूरी वित्त जुटा लेगी।

ट्रू नॉर्थ ने एक बयान में कहा कि वह वर्ष 2022 में स्थापित एक कोष के तहत पहले ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटा चुकी है। उसने इस कोष के इस साल के अंत तक पूरा हो जाने की मंशा जताई।

कंपनी ने कहा कि वह निजी ऋण कारोबार ‘ट्रू नॉर्थ प्राइवेट क्रेडिट’ को बीते दो दशकों में तैयार अपनी क्षमताओं के आधार पर खड़ा करेगी। इसके तहत सुव्यवस्थित एवं लाभ की स्थिति में चल रहे उद्यमों को पूंजीगत समाधान मुहैया कराए जाएंगे।

कंपनी के प्रबंध साझेदार कपिल सिंघल ने बयान में कहा कि घरेलू संस्थानों, पारिवारिक कार्यालयों, अधिक हैसियत वाले व्यक्तियों और संपत्ति भागीदारों का इस कोष को समर्थन मिला है।

First Published : November 27, 2023 | 3:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)