facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

पर्यटकों को लुभाने का दांव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:00 AM IST

होटलों के किराए को सुनकर अक्सर पर्यटक पीक सीजन में यात्रा पर जाने की योजना को टाल देते हैं।
लेकिन इस साल पर्यटकों को शायद ऐसा न करना पड़े। दरअसल, पहले से ही मंदी की मार झेल रहे होटल कारोबारी इस साल अक्टूबर से मार्च के दौरान होटलों के किराए में मामूली (5-8 फीसदी) इजाफा करने की योजना बना रहे हैं, जबकि आमतौर पर इस दौरान किराए में दोगुना इजाफा किया जाता रहा है।
जानकारों का कहना है कि पिछले दो साल के दौरान होटल कारोबारियों ने प्रीमियम और लक्जरी सेगमेंट के किराए में 15-20 फीसदी का इजाफा किया है, जबकि इस साल मंदी की वजह से पहले ही होटलों के किराए में 20-25 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। होटल लीलावेंचर का कहना है कि कंपनी पीक सीजन में अपने होटलों के किराए में इस साल केवल 5-8 फीसदी का इजाफा करने की तैयारी है।
होटल के वित्त निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी वी एल गणेश कहते हैं, ‘मंदी की वजह से पूरे साल पर्यटकों की बेरुखी से कारोबार पर दबाव रहा है लेकिन फिलहाल कमरों की मांग के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा लेकिन अगर हम होटल उद्योग में कुछ सुधार की उम्मीद कर रहे हैं तो वह इसी सीजन में होने जा रही है।’
होटल कंपनियां आगे और कटौती की संभावना की वजह से अभी अपने मौजूदा टैरिफ का ऐलान करने के मूड में नहीं दिख रही हैं। इंडियन ओशियन में इंटरनैशनल डेवलपमेंट के निदेशक सचिन माथुर कहते हैं, ‘अगले कुछ महीनों में क्या होने जा रहा है इस बारे में अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। यह पर्यटकों की तादाद पर निर्भर करेगा।’
होटल कारोबार के लिहाज से पिछले साल सितंबर महीना सबसे बुरा बीता था। बावजूद इसके कई होटल कंपनियों ने अपने रूम रेट में 10 से 15 फीसदी की इजाफा किया था। लेकिन मौजूदा वक्त में होटल कंपनियां कीमतें कम करने की रणनीति के साथ ही कारोबार करने का मन बना रही हैं।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement